Honor 20i आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

Honor 20i आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हॉनर 20आई के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जून 2019 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Honor 20i में है किरिन 710एफ प्रोसेसर
  • Honor 20i की कीमत 14,999 रुपये है
  • Honor 20i है 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस

Honor 20i आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

Honor 20i आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Honor 20-सीरीज़ के स्मार्टफोन को भारत में पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। Honor 20i की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। हालांकि, Honor ने बताया कि Honor 20-सीरीज़ के फोन रिटेल स्टोर पर भी बेचे जाएंगे लेकिन कंपनी ने फिलहाल ऑफलाइन उपलब्धता की सटीक तारीख की जानकारी नहीं दी है। Honor 20i की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ स्क्रीन, ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर, तीन रियर कैमरे और फोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Honor 20i की भारत में कीमत, सेल का समय और लॉन्च ऑफर्स

Honor 20i की कीमत 14,999 रुपये है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि Honor 20i की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। Honor 20i को फैंटम ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Honor 20i खरीदने वाले ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके अलावा Honor 20i यूज़र को Reliance Jio की ओर से 198 रुपये या 299 रुपये के रीचार्ज पर 2,200 रुपये का कैशबैक और 125 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। याद करा दें कि Honor ने पिछले सप्ताह भारत में Honor 20i को Honor 20 और Honor 20 Pro स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया था।
 

Honor 20i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Honor 20i एंड्रॉयड पाई आधारित EMUI 9.0.1 पर चलता है। इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच भी है। नए हॉनर हैंडसेट में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी51एमपी4 इंटिग्रेटेड है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में जीपीयू टर्बो 2.0 फीचर भी है। यानी गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 20i में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एचडीआर सपोर्ट वाला एफ/ 2.0 अपर्चर से लैस 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। Honor 20i की बैटरी 3,400 एमएएच की है। लेकिन यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती है। फोन का डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feature-rich EMUI skin
  • Dependable performance
  • Bad
  • Lacks Widevine L1 support
  • Sub-par battery life
  • No 4K video recording
  • Underwhelming cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.