HONOR 200 Lite होगा 19 सितंबर को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

HONOR 19 सितंबर को भारत में HONOR 200 सीरीज में HONOR 200 Lite स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 सितंबर 2024 15:56 IST
ख़ास बातें
  • HONOR, 200 सीरीज में HONOR 200 Lite स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।
  • HONOR 200 Lite में AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • HONOR 200 Lite में f/1.75 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

HONOR 200 Lite में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: HONOR

HONOR 19 सितंबर को भारत में HONOR 200 सीरीज में HONOR 200 Lite स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। HONOR 200 Lite में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यहां हम आपको HONOR 200 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बार में विस्तार से बता रहे हैं।


HONOR 200 Lite Price


ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर HONOR 200 Lite की माइक्रोसाइट लाइव हुई है। HONOR 200 Lite कलर ऑप्शन के मामले में स्टाररी ब्लू, सियान लेक और मिडनाइट ब्लैक में आएगा। HONOR 200 Lite लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स साइट Amazon, explorehonor.com और मेनलाइन स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अगले हफ्ते HONOR 200 Lite लॉन्च होने पर कीमत का पता चल जाएगा।


HONOR 200 Lite Specifications


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो HONOR 200 Lite में AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 3240Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी ने कहा कि HONOR 200 Lite की मोटाई 6.78 मिमी और इसका वजन 166 ग्राम है। यह डिवाइस एसजीएस 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस है, जिससे डेली की टूट-फूट और अचानक गिरने से बचाव होता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Magic OS 8.0 पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो HONOR 200 Lite में f/1.75 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ वाइड और डेप्थ कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ मैक्रो कैमरा है। इसमें कहा गया है कि फोन 1x एनवायरनमेंटल पोर्ट्रेट, 2x एटमॉस्फेरिक पोर्ट्रेट और 3x क्लोज-अप पोर्ट्रेट कैप्चर कर सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है, जिसमें AI वाइड-एंगल सेल्फी फंक्शनेलिटी है जो ग्रुप सेल्फी के लिए 90° फील्ड ऑफ व्यू (FOV) में एडजेस्ट होती है, जिससे यह पता चलता है कि हर कोई फ्रेम में फिट बैठता है। इसमें सेल्फी लाइट भी शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.