Honor 200 Lite जल्‍द होगा लॉन्‍च! सर्टिफ‍िकेशन साइट पर हुआ स्‍पॉट

Honor 200 Lite : इस फोन को थाईलैंड के NBTC में देखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 16:52 IST
ख़ास बातें
  • Honor 200 Lite स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • NBTC थाईलैंड पर नजर आया यह फोन
  • नए फोन में होगा 5G नेटवर्किंग का सपोर्ट

पता चला है कि नए ऑनर फोन में 5G नेटवर्किंग का सपोर्ट होगा। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

ऑनर (Honor) ग्‍लोबल मार्केट में बहुत जल्‍द एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है। इसका नाम Honor 200 Lite होगा, जिसे सर्टिफ‍िकेशन लिस्टिंग साइट पर देखा गया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि नया ऑनर फोन अगले कुछ दिनों में लाइव हो सकता है। पिछले महीने इसे UAE के TDRA सर्टिफ‍िकेशन पर देखा गया था, जिसका मॉडल नंबर LLY-NX1 था। अब इस फोन को थाईलैंड के NBTC में उसी मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जो TDRA में था। 

पता चला है कि नए ऑनर फोन में 5G नेटवर्किंग का सपोर्ट होगा। Honor 200 Lite पिछले साल आई Honor 100 सीरीज का सक्‍सेसर हो सकता है। एक रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि Honor 200 Lite चीन में कुछ महीनों पहले लॉन्‍च किए गए Honor X50i+ का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है।  
Advertisement

अगर ऐसा हुआ तो अपकमिंग ऑनर फोन में वो स्‍पेक्‍स मिल सकते हैं, जो Honor X50i+ में थे। वह फोन 6.7 इंच के एमोलेड डिस्‍प्‍ले से लैस है, जो Full HD+ रेजॉलूशन और 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। Honor X50i+ में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर लगाया गया है। 4500 एमएएच की बैटरी उस फोन में है, जो 35 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Honor X50i+ में 108 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। Honor 200 Lite को भी ऐसी ही कुछ खूबियों के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि ये स्‍पेक्‍स सिर्फ अनुमान हैं। असल में नया ऑनर फोन कैसा होगा, यह तो उसकी लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा। 
Advertisement

Honor डिवाइसेज भारत में भी खरीदी जा सकती हैं। पिछले साल एक नई शुरुआत करते हुए कंपनी ने Honor 90 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। इस साल उसने Honor x9b को पेश किया है। कंपनी स्‍मार्टवॉच और टीडब्‍ल्‍यूएस सेगमेंट में भी दम दिखा रही है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2412x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.