Honor 20 Pro में होंगे चार रियर कैमरे, तस्वीर हुई लीक

Honor 20 सीरीज़ को ग्लोबल मार्केट में 21 मई को पेश किया जाएगा। लेकिन लंदन में होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Honor 20 Pro की एक कथित तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2019 14:47 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 20 प्रो में 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा
  • Honor 20 Pro को किरिन 980 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है
  • Honor 20 Pro के तीन वेरिएंट उतारे जा सकते हैं
Honor 20 सीरीज़ को ग्लोबल मार्केट में 21 मई को पेश किया जाएगा। लेकिन लंदन में होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Honor 20 Pro की एक कथित तस्वीर सामने आई है। Honor 20 Pro के लीक हुए इमेज से पता चला है कि यह चार रियर कैमरों के साथ आएगा। वहीं, पिछला हिस्सा ग्रेडिएंड फिनिश वाला होगा। पुरानी रिपोर्ट में Honor 20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने का दावा किया गया था। लेकिन लीक हुई कथित तस्वीर में हुवावे 20 प्रो चार सेंसर्स के साथ साफ नज़र आ रहा है। इनमें से एक ToF कैमरा है।

बता दें कि Honor 20 Pro की फोटो चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर लीक हुई है। अगर यह तस्वीर सही है तो फोन चार रियर कैमरे और ग्रेडिएंट डिज़ाइन वाले बैकपैनल के साथ आएगा। टॉप पर दिया गया सेंसर लिनियर आउटलाइन वाला है। प्रतीत होता है कि यह पेरिस्कोप सेंसर है। जैसा हमें Huawei P30 Pro में देखने को मिला था। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, हॉनर 20 प्रो में 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। कंपनी Sony IMX600 इमेज सेंसर को इस्तेमाल करने वाली है।
Advertisement

इसके साथ 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिए जाने की उम्मीद है। टेलीफोटो लेंस में 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट होने का दावा किया गया है। Honor 20 Pro में चौथा सेंसर वाकई में ToF कैमरा है। ऐसा लगता है कि कंपनी एलईडी फ्लैश के ऊपर लेज़र ऑटोफोकस मॉड्यूल देने वाली है।

अब तक लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर 20 प्रो (Honor 20 Pro) को हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है, यह कंपनी का फ्लैगशिप चिपसेट है। Honor 20 Pro के तीन वेरिएंट उतारे जा सकते हैं- 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ। हॉनर 20 प्रो के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। दावा किया गया है कि फोन की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,800 रुपये) हो सकती है। इस फोन को 21 मार्च को Honor 20 और Honor 20 Lite के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 20 Pro, Quad Rear Cameras
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.