Honor 20 Lite के एक नए वेरिएंट के बारे में जानकारी लीक

Honor 20 Lite को मई महीने में मलेशिया और यूनाइटेड किंगडम में उतारा गया था। इसे अब चीन में लाया जा रहा है। फिलहाल, भारत को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2019 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Honor 20 Lite के चीनी वेरिएंट में तीन रियर कैमरे होंगे
  • Honor 20 Lite में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा
  • 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस हो सकता है हॉनर 20 लाइट का यह वेरिएंट
Honor 20 Lite को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि फोन को चीन में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस बीच कंपनी के प्रेसिडेंट झाओ मिंग ने हॉनर 20 लाइट के लॉन्च का टीज़र ज़ारी किया है। टीना लिस्टिंग से एक बार फिर पता चला है कि हॉनर 20 लाइट में तीन रियर कैमरे, स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 256 जीबी तक स्टोरेज और 3,900 एमएएच की बैटरी होगी।

झाओ मिंग ने हुवावे के पॉलेन क्लब फोरम में दावा किया है कि हॉनर 20 लाइट को चीन में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के इस अधिकारी ने फोन के किसी और फीचर के बारे में कुछ नहीं कहा है। जब एक यूज़र ने उनसे महिलाओं के लिए अच्छे कैमरे वाले किफायती फोन के बारे में पूछा तो उनका जवाब था कि हॉनर 20 लाइट जल्द ही चीन में लॉन्च होगा। उनके जवाब ने एक तरह से इशारा दे दिया है कि हॉनर 20 लाइट की कीमत बहुत ज़्यादा नहीं होगी। इस संबंध में सबसे पहले जानकारी CNMO द्वारा दी गई

याद रहे कि हॉनर 20 लाइट को मई महीने में मलेशिया और यूनाइटेड किंगडम में उतारा गया था। इसे अब चीन में लाया जा रहा है। फिलहाल, भारत को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

TENAA लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें तीन रियर कैमरे, ग्लॉसी बैकपैनल और वाटरड्रॉप नॉच है। फोन को स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लिस्ट किया गया है, जबकि मलेशियाई वेरिेएंट में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। संभव है कि फोन का चीनी वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए वेरिएंट से थोड़ा अलग हो।

फोन को LRA-AL00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। बताया गया है कि इस फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं-  64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक, Honor 20 Lite के चीनी वेरिएंट में तीन रियर कैमरे होंगे और प्राइमरी सेंसरी 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था। फोन को एंड्रॉयड पाई, 3,900 एमएएच बैटरी, 157.2x73.2x7.65 मिलीमीटर डाइमेंशन और 172.5 ग्राम वज़न के साथ लिस्ट किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  2. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  3. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  7. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  8. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  9. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  10. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.