Honor 100 सीरीज का डिजाइन जीतेगा ‘दिल’, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स! जानें

Honor 100 को ब्‍लैक, वाइट कलर के अलावा ग्रेडिएंट फ‍िनिश में लॉन्‍च करने की तैयारी है

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2023 16:32 IST
ख़ास बातें
  • ऑनर 100 सीरीज इसी महीने हो रही है लॉन्‍च
  • फोन का डिजाइन बेहतरीन होने का दावा है
  • नई डिवाइस कई कलर ऑप्‍शंस में आएगी

Honor 100 के मुकाबले ‘Honor 100 प्रो’ को 4 वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

Photo Credit: Honor

चीनी ब्रैंड ऑनर (Honor) के नए स्‍मार्टफोन ‘Honor 100' सीरीज के रूप में लॉन्‍च होने जा रहे हैं। 23 नवंबर को कंपनी Honor 100 और Honor 100 Pro को लॉन्‍च करेगी। दोनों के डिजाइन में अंतर होगा, जिसकी झलक भी सामने आई है। Honor 100 को ब्‍लैक, वाइट कलर के अलावा ग्रेडिएंट फ‍िनिश में लॉन्‍च करने की तैयारी है। जो तस्‍वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, उससे पता चलता है कि फोन कैमरा बंप पूरी तरह से गोल ना होकर सेमी-सर्कुलर है। उसके अंदर दो कैमरे फ‍िट दिखाई देते हैं। 

एक वीबो पोस्‍ट से पता चलता है कि Honor 100 के मुकाबले ‘Honor 100 प्रो' को 4 वेरिएंट में पेश किया जाएगा। यह ब्‍लैक और वाइट के अलावा सियान और पर्पल कलर्स में आएगा। गिजमोचाइना के अनुसार, प्रो मॉडल में बैक साइट पर काफी काम किया गया है। वहां ग्‍लास और प्‍लेन लेदर यूज किया गया है। फोन का कैमरा डिजाइन भी हटकर है। यह रिंग कॉन्‍सेप्‍ट से प्रेरित है जैसा हमने हाल में भारत में आई ऑनर 90 सीरीज में देखा था। फोन में 3 रियर कैमरा होने की जानकारी दी गई है। 
Advertisement
 
रिपोर्ट्स के अनुसार, Honor 100 में OLED पैनल होगा जो 1.5K रेजोल्यूशन और हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग के साथ आएगा ताकि आपकी आंखें सुरक्षित रहें। इस डिवाइस में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 3 चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ 5,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस का रियर कैमरा मॉड्यूल OIS एनेबल्ड 50MP मेन कैमरा के साथ आ सकता है साथ में 2x जूम के साथ टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। 

वहीं, Honor 100 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन कि अन्य डिटेल्स अभी सामने आना बाकी है। मुमकिन है कि 23 नवंबर से पहले कुछ जरूरी जानकारियां सामने आएंगी। भारत में इन फोन्‍स को लाए जाने की उम्‍मीद है। हालांकि इसकी डेट अभी कन्‍फर्म नहीं हो पाई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.