HMD का पहला 5G रगेड फोन इस देश में हो रहा है लॉन्च, कीमत के साथ स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक!

HMD सेल्फ-ब्रांडेड 5G रगेड फोन को यूरोप में लॉन्च करने वाला है, जिसका मॉडल नेम XR21 Rugged होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 19:55 IST
ख़ास बातें
  • HMD अपने XR21 रगेड 5G स्मार्टफोन और T21 टैबलेट को यूरोप में लॉन्च करेगी
  • दोनों डिवाइस Nokia ब्रांड के तहत पिछले साल की शुरुआत से मार्केट में मौजूद
  • इन दोनों डिवाइस को रीब्रांड करके बेचा जा सकता है

Nokia XR21 को पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था

Nokia ब्रांड के फोन और टैबलेट बनाने वाली कंपनी HMD अब भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपने खुद के ब्रांड नेम से स्मार्टफोन और टैबलेट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी भारत में अपना सेल्फ-ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है और अब, एक लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि कंपनी अपने ब्रांड नेम से दो डिवाइस यूरोप में लॉन्च करने वाली है, जिनमें से एक 5G रगेड स्मार्टफोन होगा।

फिनिश वेबसाइट suomimobiili का दावा है कि HMD सेल्फ-ब्रांडेड 5G रगेड फोन को यूरोप में लॉन्च करने वाला है, जिसका मॉडल नेम XR21 Rugged होगा। यदि आपको यह नाम सुना हुआ लग रहा है, तो बता दें कि Nokia XR21 पहले से ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जा चुके थे। इतना ही नहीं, HMD T21 टैबलेट को भी यूरोप में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है, जो पहले ही Nokia T21 नाम से ग्लोबल मार्केट में मौजूद है।

खैर, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि HMD पुराने Nokia ब्रांडेड डिवाइस को अपने ब्रांड नेम से पेश करेगी। कंपनी लंबे समय से Nokia की लाइसेंसधारी रही है। लीक का कहना है कि HMD XR21 रगेड और T21 टैबलेट लॉन्च से पहले ही कुछ नॉर्डिक रिटेलर्स द्वारा लिस्ट कर दिए गए हैं, जिससे इनके कलर, रैम और अस्थायी कीमत का पता चलता है।

HMD XR21 यूरोप में कंपनी की पहली 5G पेशकश होगी। लीक के मुताबिक, यह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी अपेक्षित कीमत लगभग €457.90 (करीब 41,000 रुपये) बताई गई है।
Advertisement

फिलहाल इन जानकारियों के अलावा, अन्य स्पेसिफिकेशन्स या उपलब्धता को लेकर कोई ठोस डिटेल्स बाहर नहीं आई हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यदि नया रगेड स्मार्टफोन मौजूदा Nokia XR21 ही होता है, तो इसके 6.49-इंच IPS LCD डिस्प्ले, Snapdragon 695 चिपसेट, 64MP डुअल कैमरा और 4800mAh बैटरी के साथ आने की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement
 

Nokia T21 टैबलेट को पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था
Photo Credit: Nokia


वहीं, लीक दावा करता है कि HMD T21 टैबलेट एकमात्र ब्लैक कलर में आएगा। इसके सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत €302.90 (करीब 27,000 रुपये) बताई गई है, जिसमें LTE कनेक्टिविटी, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी। बेस 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले LTE वेरिएंट की कीमत €256.90 (करीब 23,000 रुपये) होने की उम्मीद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.49 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2400x1800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD XR21, HMD T21, Nokia XR21, Nokia T21
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.