फोन धूल और पानी रोधी रेटिंग से लैस होगा जिसके लिए इसे IP64 रेट किया जा सकता है।
HMD Vibe 2 Max में 6000mAh की बैटरी आ सकती है
Photo Credit: X/@smashx_60
HMD Vibe 2 Max कंपनी का अगला फोन हो सकता है। फोन के लॉन्च से पहले इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। फुल एचडी डिस्प्ले के साथ फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें 6000mAh की विशाल बैटरी होगी। साथ में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। फोन के रियर में 108MP का मेन कैमरा मिल सकता है। यह फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा। आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
HMD Vibe 2 Max के संभावित स्पेसिफिकेशंस का खुलासा टिप्स्टर ने किया है। पोस्ट के अनुसार, फोन में 6.78 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट सुझाया गया है। यह 1500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। जैसा कि HMD Vibe 2 Pro 5G में भी देखने को मिलता है। फोन में Unisoc T9100 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह चिप 2.7GHz पर क्लॉक होकर आ सकती है। साथ में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग मिल सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
HMD Vibe 2 Max - IPS LCD 6.78" FHD+, 120Hz - 1500nit peak - 108MP AI + 8MP | 50MP - 4K 30fps - UNISOC T9100 2.7GHz - 8/256GB - 6000mAh, 33W - Android 16 - IP64, WiFi6, 5G connect, nfc, dual speakers, side FPS, BT5.2, etc. Black, Red, Green https://t.co/61eGppOHR8
— HMD_MEME'S (@smashx_60) October 19, 2026फोन के कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में आयताकार कैमरा मॉड्यूल आने की संभावना है। यह ऊपरी बाएं कोने में मौजूद होगा। मॉड्यूल में दो लेंस मौजूद होंगे। साथ में LED फ्लैश भी बताया गया है। फोन के रियर में 108MP का मेन कैमरा सुझाया गया है। साथ में 8MP का सेकेंडरी सेंसर आ सकता है। फोन में फ्रंट में सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा आने की बात कही गई है। यह फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा।
HMD Vibe 2 Max में 6000mAh की बैटरी आ सकती है जिसके साथ में 33W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। इसके खास फीचर्स में इसका डस्ट-वाटर रसिस्टेंस फीचर भी है। फोन धूल और पानी रोधी रेटिंग से लैस होगा जिसके लिए इसे IP64 रेट किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई तरह के विकल्प हो सकते हैं। कथित तौर पर अपकमिंग HMD फोन Wi-Fi 6 से लैस होगा। इसमें 5G की कनेक्टिविटी भी होगी। यह NFC फीचर भी सपोर्ट करेगा। साथ ही Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी भी होगी।
फोन में साउंड के लिए डुअल स्पीकर्स का सपोर्ट मिल सकता है। सिक्योरिटी फीचर्स में यह साइड में मौजूद फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है। फोन को कंपनी कई रंगों में पेश कर सकती है। टिप्स्टर ने सुझाया है कि अपकमिंग HMD मोबाइल ब्लैक, रेड, और ग्रीन कलर्स में लॉन्च हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी