Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट, 8GB रैम और Android 14 के साथ आएगा HMD का अपकमिंग फोन!

Geekbench पर HMD Global के 'Tomcat' कोडनेम वाले एक डिवाइस को लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मई 2024 21:45 IST
ख़ास बातें
  • Geekbench पर लिस्ट हुआ HMD का अपकमिंग फोन
  • लिस्टिंग में Android 14 और 8GB रैम के साथ हुआ टेस्ट
  • सिंगल कोर टेस्ट में 965 और मल्टी-कोर में 2625 स्कोर हालिस हुआ

Pulse सीरीज मॉडल्स HMD ब्रांड के पहले स्मार्टफोन मॉडल्स हैं

HMD Global ने खुद के ब्रांड नेम के साथ स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री मार ली है। कंपनी ने हाल ही में Pulse, Pulse+ और Plus Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जो एंट्री-लेवल सेगमेंट को टार्गेट करते हैं। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि Nokia ब्रांड की लाइसेंसधारी मार्केट में दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है, जिसमें Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट होगा। अपकमिंग स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। 

Geekbench पर HMD के 'Tomcat' कोडनेम वाले एक डिवाइस को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग बताती है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में 8-कोर CPU मिलेगा, जो 4+4 कोर क्लस्टर से लैस चिपसेट होगा। इसमें दोनों क्लस्टर की बेस फ्रीक्वेंसी 1.95 Ghz और 2.4 Ghz होगी। समान स्पेसिफिकेशन्स वाले चिपसेट को Redmi Note 13 Pro 5G की गीकबेंट लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है, जो Snapdragon 7s Gen 2 SoC के साथ पिछले साल लॉन्च हुआ था।
Advertisement

Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट 4x Cortex-A78 और 4 x Cortex-A55 कोर से लैस आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU मिलता है। Qualcomm का यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना है। HMD 'टॉमकैट' को गीकबेंच बेंचमार्क लाइब्रेरी में सिंगल-कोर में 965 और मल्टी-कोर में 2625 स्कोर हालिस हुआ है।

ऐसा प्रतीत होता है कि HMD मार्केट में मौजूद Poco X6 और Redmi Note 13 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है।
Advertisement

Geekbench पर डिवाइस को Android 14 और 8GB रैम के साथ टेस्ट किया गया था। इसके अलावा लिस्टिंग में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई थी। हम आने वाले समय में इसे लेकर अन्य लीक्स सामने आने की उम्मीद करते हैं।
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि HMD ने पिछले महीने खुद के ब्रांड नेम से Pulse स्मार्टफोन सीरीज के साथ मार्केट में एंट्री ली। इस सीरीज में HMD Pulse, Pulse Pro और Pulse+ शामिल हैं। ये तीनों स्मार्टफोन Android 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। इनमें Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। 

HMD Pulse का प्राइस 140 यूरो (लगभग 12,460 रुपये) है। वहीं, HMD Pulse+ को 160 यूरो (लगभग 14,240 रुपये) में लॉन्च किया गया है, जबकि सबसे महंगे Pulse Pro का प्राइस 180 यूरो (लगभग 16,000 रुपये) है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GeekBench, HMD, HMD Global, HMD Global Upcoming Phones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.