Redmi Note 13 Pro 5G सीरीज 200MP कैमरा, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Redmi Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच की CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है।

Redmi Note 13 Pro 5G सीरीज 200MP कैमरा, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi Global

Redmi Note 13 Pro+ 5G में 200MP प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच की CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Redmi ने ग्लोबल स्तर पर Redmi Note 13 Pro 5G सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं। यहां हम आपको Redmi Note 13 Pro+ 5G और Note 13 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 13 Pro 5G और 13 Pro+ 5G की कीमत


Redmi Note 13 Pro+ 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $400 (लगभग 33,189 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Midnight Black, Moonlight White और Aurora Purple कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 13 Pro 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $304 (लगभग 25,224 रुपये) है। कलर ऑप्शन के मामले में यह स्मार्टफोन Midnight Black, Ocean Teal और Aurora Purple कलर में उपलब्ध है।


Redmi Note 13 Pro 5G, 13 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस


Redmi Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच की CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1800nits है। फोन में MediaTek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB+256GB स्टोरेज और 12GB+512GB स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W हाइपरचार्ज टेक्नोलॉजी से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 161.4mm, चौड़ाई 74.2mm, मोटाई 8.9mm और वजन 204.5 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 13 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिहाज से स्मार्टपोन इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और IR ब्लास्टर शामिल है।

Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें Pro+ 5G जैसे समान फीचर्स हैं। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB+256GB स्टोरेज और 12GB+512GB स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा और ऑडियो फीचर्स Pro+ वेरिएंट के समान हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, वाईफाई 2.4GHz और 5GHz, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और IR ब्लास्टर है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • कमियां
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »