बिना इंटरनेट मोबाइल पर देख सकेंगे लाइव टीवी! HMD भारत में ला रही है D2M फोन

D2M एक बिल्कुल नई ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से मोबाइल फोन्स पर बिना Wi-Fi या इंटरनेट के OTT, लाइव टीवी, वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज सीधे पहुंचाए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 20:56 IST
ख़ास बातें
  • HMD की भारत में Direct-to-Mobile तकनीक से लैस फोन लॉन्च करने की तैयारी
  • वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट में की घोषणा
  • Free Stream Technologies और अन्य D2M पार्टनर्स के साथ हाथ मिलाया

Photo Credit: HMD

भारत में अब मोबाइल फोन से बिना इंटरनेट के लाइव टीवी और ओटीटी कंटेंट देखना मुमकिन होगा। HMD Global ने ऐलान किया है कि वह भारत में Direct-to-Mobile (D2M) तकनीक से लैस फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने यह घोषणा मुंबई के Jio World Centre में हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 के दौरान की। हम यहां आपको इस तकनीक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

क्या है Direct-to-Mobile (D2M) तकनीक?

D2M एक बिल्कुल नई ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से मोबाइल फोन्स पर बिना Wi-Fi या इंटरनेट के OTT, लाइव टीवी, वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज सीधे पहुंचाए जा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के विजन और 'मेक इन इंडिया' तथा 'डिजाइन इन इंडिया' अभियानों को भी मजबूती देगा।
Advertisement
 

किनके साथ मिलकर काम कर रही है HMD?

HMD ने इस मिशन में Free Stream Technologies (जो IIT कानपुर से इनक्यूबेटेड है) और अन्य D2M पार्टनर्स के साथ हाथ मिलाया है। इसके अलावा, Tejas Networks द्वारा बनाए गए लोकल चिपसेट और टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया जा रहा है, जिसने पिछले कुछ सालों में भारत के नेटवर्क्स पर इस तकनीक का सफलतापूर्वक टेस्ट किया है।

रवि कुनवार (VP और CEO, HMD इंडिया और APAC) ने इस मौके पर कहा, "HMD हमेशा इनोवेशन में आगे रहा है। D2M प्लेटफॉर्म से हम यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं।"
Advertisement

वहीं, सुमीत निंद्राजोग (डायरेक्टर, Free Stream Technologies) ने कहा, "D2M तकनीक कंटेंट डिलीवरी का तरीका बदल सकती है और HMD जैसी कंपनियों का सपोर्ट इसे पूरे देश में फैलाने में मदद करेगा।"

पराग नाइक (को-फाउंडर, Saankhya Labs और EVP, Tejas Networks) ने इस मौके पर बताया कि कंपनी ने SL-3000 चिपसेट और कोर नेटवर्क प्लेटफॉर्म डेवलप किया है, जिससे एड्स, एजुकेशनल कंटेंट और इमरजेंसी अलर्ट्स सीधे यूजर्स तक पहुंचाए जा सकेंगे।
Advertisement

HMD का फोकस अब बड़े पैमाने पर ट्रायल्स के बाद भारतीय बाजार में D2M फोन को उपलब्ध कराने पर है। जल्द ही यूजर्स कम कीमत में ऐसे स्मार्टफोन, फीचर फोन और टैबलेट खरीद सकेंगे, जिनमें इंटरनेट के बिना भी एंटरटेनमेंट और जरूरी जानकारी सीधी टीवी ब्रॉडकास्ट से मिल सकेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD, HMD direct to Mobile, HMD D2M, D2M, D2M Technology
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.