HMD ने लॉन्च किए Pulse, Pulse Pro और Pulse+, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 

ये तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। इनका प्राइस 200 यूरो से कम रखा गया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2024 19:55 IST
ख़ास बातें
  • इनमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T606 दिया गया है
  • इनके लिए दो एंड्रॉयड OS अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे
  • इन स्मार्टफोन्स में 6.65 इंच HD+ (720 x 1,612 पिक्सल) LCD स्क्रीन है

ये तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं

स्मार्टफोन मार्केट में एक नई कंपनी ने एंट्री की है। फिनलैंड की HMD ने बुधवार को Pulse सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए। इस सीरीज में HMD Pulse, Pulse Pro और Pulse+ शामिल हैं। ये तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। इनका प्राइस 200 यूरो से कम का है। इनमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T606 दिया गया है। 

HMD Pulse का प्राइस 140 यूरो (लगभग 12,460 रुपये) का है। इसे Atmos Blue, Dreamy Pink और Meteor Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। HMD Pulse Pro का प्राइस 180 यूरो (लगभग 16,000 रुपये) का है। इसे Glacier Green, Twilight Purple और Black Ocean कलर्स में खरीदा जा सकता है। HMD Pulse+ को 160 यूरो (लगभग 14,240 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Apricot Crush, Glacier Green और Midnight Blue कलर्स में है। ये तीनों स्मार्टफोन यूरोप में कंपनी की वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 

ये तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं। इनके लिए दो एंड्रॉयड OS अपग्रेड और तीन वर्ष के तिमाही सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इनमें 6.65 इंच HD+ (720 x 1,612 पिक्सल) LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इनमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T606 और 6 GB तक का RAM है। HMD Pulse Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। HMD Pulse+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और HMD Pulse में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

कंपनी की इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 128 GB की स्टोरेज है जिसे एक माइक्रो SD के जरिए 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इनमें एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। इन स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। HMD का दावा है कि इन स्मार्टफोन्स की बैटरी लगभग 59 घंटे चल सकती है। इनमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.