Nokia 2.4, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 हो सकते हैं आईएफए 2020 में लॉन्च

नोकिया ब्रांड के इन तीनों फोन में कोई फ्लैगशिप हैंडसेट नहीं होगा। ये मिड-रेंज से बजट सेगमेंट के डिवाइस होंगे। नोकिया 2.4 स्मार्टफोन एंट्री लेवल सेगमेंट का होगा। इसके अलावा Nokia 6.3 और Nokia 7.3 डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट के होंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 31 जुलाई 2020 18:43 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7.3 एक 5जी स्मार्टफोन हो सकता है
  • नोकिया 6.3 में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा
  • 48 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है नोकिया 7.3 में
Nokia 2.4 के साथ Nokia ब्रांड के दो और स्मार्टफोन आईएफए 2020 में लॉन्च किए जा सकते हैं। बता दें कि इस ट्रेड शो को सितंबर में आयोजित किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि नोकिया ब्रांड के इन तीनों फोन में कोई फ्लैगशिप हैंडसेट नहीं होगा। ये मिड-रेंज से बजट सेगमेंट के डिवाइस होंगे। नोकिया 2.4 स्मार्टफोन एंट्री लेवल सेगमेंट का होगा। इसके अलावा Nokia 6.3 और Nokia 7.3 डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट के होंगे। फिलहाल, इन स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।

एक टिप्सटर के हवाले से Nokiamob.net का कहना है कि Nokia 2.4 का कोडनेम वूल्वरीन है। पब्लिकेशन ने आगे कहा कि टिप्सटर ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी साझे किए हैं। गौर करने वाली बात है कि इस महीने की शुरुआत में गीकबेंच लिस्टिंग में ‘HMD Global Wolverine' कोडनेम से एक फोन लिस्ट हुआ था। टेक वेबसाइट ने कमज़ोर क्वालिटी की एक लाइट पर्पल स्मार्टफोन की तस्वीर साझा की है। इसमें पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। इस स्मार्टफोन की कीमत $110 (करीब 8,200 रुपये) के आसपास हो सकती है।

Nokia 2.4 specifications (rumoured)
कथित नोकिया 2.4 हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी/3 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। दावा है कि फोन में नॉच के साथ 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इसी मॉडल नाम और स्पेसिफिकेशन के साथ एक फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग से पता चला था कि ‘Wolverine' नाम वाला डिवाइस एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 136 और मल्टी कोर टेस्ट में 497 का स्कोर मिला था।

Nokia 6.3, Nokia 7.3 rumours
Advertisement
जहां तक बात कथित Nokia 6.3 और Noia 7.3 स्मार्टफोन की है। ये फोन स्नैपड्रैगन 670/675 और स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ के प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं।  दोनों ही फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा, कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ।

Nokiapoweruser की एक रिपोर्ट कहती है कि नोकिया 7.3 एक 5जी स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा, प्योरडिस्प्ले ब्रांडिंग के साथ। इसे 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके में 48 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप और 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेटअप होने का दावा किया गया है।
Advertisement

अलग रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 6.3 में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा, प्योरडिस्प्ले ब्रांडिंग के साथ। स्मार्टफोन के 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं। नोकिया 6.3 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IFA 2020, HMD Global Wolverine
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.