HMD Global का इवेंट 22 सितंबर को, लॉन्च हो सकते हैं नए Nokia फोन

HMD Global ने घोषणा करते हुए बताया कि यह इवेंट 22 सितंबर को 4pm BST (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे) शुरू होगा। कंपनी ने इनवाइट्स ज़ारी किया है, जिसमें लिखा है “Join us as we unveil a new chapter for Nokia phones with a very special guest”।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 सितंबर 2020 11:52 IST
ख़ास बातें
  • HMD Global को यह लॉन्च इवेंच रात 8.30 बजे होगा शुरू
  • इस इवेंट में Nokia 2.4 और Nokia 3.4 किए जा सकते हैं लॉन्च
  • नोकिया 3.4 फोन में दिया जा सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

HMD Global ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि इस इवेंट में कौन-सा स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा

HMD Global कंपनी 22 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रही है। बाकि लॉन्च इवेंट की तरह यह इवेंट भी वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। वहीं, इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम Nokia Mobile YouTube चैनल के माध्यम से होगा। एचएमडी ग्लोबल ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि अगले हफ्ते होने वाले इस इवेंट में कौन-से स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। अटकले लगाईं जा रही है कि कंपनी इस दौरान Nokia 3.4 और Nokia 2.4 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। नोकिया 3.4 स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक सामने आ रही हैं, लीक्स की मानें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।

HMD Global ने घोषणा करते हुए बताया कि यह इवेंट 22 सितंबर को 4pm BST (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे) शुरू होगा। कंपनी ने इनवाइट्स ज़ारी किया है, जिसमें लिखा है “Join us as we unveil a new chapter for Nokia phones with a very special guest”। कंपनी के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगले हफ्ते आयोजित होने वाले इस इवेंट में एक से ज्यादा फोन लॉन्च किए जा सकते हैं, लेकिन यह केवल अटकले ही हैं।
 

पुरानी रिपोर्ट्स से इशारा मिला था कि एचएमडी ग्लोबल Nokia 2.4 और Nokia 3.4 स्मार्टफोन को इवेंट में लॉन्च कर सकती है। नोकिया 2.4 फोन को लेकर जानकारी दी गई है कि यह 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। वहीं, इसमें 4,500 एमएएच तक की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आएगा।  

जैसे कि हमने पहले बताया नोकिया 3.4 स्मार्टफोन कई लीक्स में सामने आ चुका है। माना जा रहा है कि कंपनी 22 सितंबर वाले इवेंट में इस फोन से भी पर्दा उठा सकती है। हाल ही में सामने आए लीक रेंडर के अनुसार, नोकिया 3.4 फोन बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा इसके साथ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वहीं, पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन फोन के दायीं ओर स्थित है। फोन के बायीं ओर भी एक बटन दिया गया है, माना जा रहा है कि यह गूगल असिस्टेंट बटन हो सकता है।
Advertisement

इसके अलावा बताया गया है कि नोकिया 3.4 फोन में 6.5 इंच (720x1,600) होल-पंच डिस्प्ले के साथ 20:9 रेशियो दिया जाएगा। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। स्टोरेज के मामले में 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प मिलेगा, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जाएगा।
Advertisement

फोन के पिछले हिस्से पर दिए सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल को लेकर बताया गया है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। 5 मेगापिक्सल का इमेज़ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। नोकिया 3.4 की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी, इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी मौजूद होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.