108MP कैमरा, Snapdragon 4 Gen 2 के साथ HMD Fusion पेश, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

HMD Fusion में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,612 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2024 13:27 IST
ख़ास बातें
  • HMD ने IFA 2024 में नया स्मार्टफोन HMD Fusion पेश किया है।
  • HMD Fusion में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD Fusion में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

HMD Fusion में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: HMD

HMD ने IFA 2024 में नया स्मार्टफोन HMD Fusion पेश किया है। स्मार्टफोन को स्मार्ट आउटफिट्स इंटरचेंजेबल कवर के साथ पेयर्ड किया जा सकता है, जो फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को बदल सकता है। HMD Fusion में 8GB रैम के साथ Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। HMD Fusion में एक मॉड्यूलर डिजाइन है जिससे रिपेयर करना आसाना है। आइए HMD Fusion के बारे में विस्तार से जानते हैं।


HMD Fusion Price


HMD Fusion जल्द ही 249 यूरो (लगभग 24,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ यूके में उपलब्ध होगा। वहीं रग्ड, वायरलेस और गेमिंग स्मार्ट आउटफिट इस साल के आखिर में उपलब्ध होंगे।


Advertisement
HMD Fusion Specifications


HMD Fusion में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,612 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर चलता है। कंपनी दो साल के ओएस अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। HMD के इस स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 65 घंटे तक चल सकती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो एचएमडी फ्यूजन के रियर में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/एजीपीएस, ग्लोनास, बीडीएस, गैलीलियो, ओटीजी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और वाईफाई है। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 164.15 मिमी, चौड़ाई 75.5 मिमी, मोटाई 8.32 मिमी और वजन 202.5 ग्राम है। नए Fusion की बैटरी और अन्य कंपोनेंट्स को iFixit किट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स आसानी से बदल सकते हैं। यह स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ आता है। 
Advertisement

HMD Fusion का इस्तेमाल इंटरचेंजेबल कवर के साथ किया जा सकता है जो कई फंक्शन प्रदान करता है। इन स्मार्ट आउटफिट्स को 6 पिन के जरिए डिवाइस से अटैच किया जा सकता है। आउटफिट्स नए फंक्शन प्रदान करते हैं। फ्लैशी आउटफिट फ्रंट और बैक दोनों कैमरों के साथ इस्तेमाल के लिए बिल्ट-इन रिंग लाइट से लैस हैं। यह यूजर्स को ऑन-डिवाइस कंट्रोल के जरिए मूड लाइटिंग और कैमरा इफेक्ट को कंट्रोल करने की अनुमति देता है। रग्ड आउटफिट की IP68 रेटिंग है। इसमें मैग्नेट और एक इमरजेंसी(ICE) बटन के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.