50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ Hi Nova 9 5G और Nova 9 Pro 5G लॉन्च, ये है कीमत...

Hi Nova 9 5G की कीमत चीन में CNY 2,999 (लगभग 35,311 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 40,014 रुपये) है।

50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ Hi Nova 9 5G और Nova 9 Pro 5G लॉन्च, ये है कीमत...
ख़ास बातें
  • Hi Nova 9 5G में 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • Hi Nova 9 Pro 5G में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • दोनों फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Hi Nova 9 5G सीरीज़ को कथित रूप से चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल हैं, जो हैं Hi Nova 9 5G और Nova 9 Pro 5G। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फोन Huawei ब्रांड के नहीं हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इन स्मार्टफोन्स में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन में खरीद के लिए चार कलर ऑप्शन दिए हैं, जबकि कॉन्फिग्रेशन में दोनों फोन में आपको दो कॉन्फिग्रेशन मिलेंगे।
 

Hi Nova 9, Nova 9 Pro pricing and availability

Hi Nova 9 5G की कीमत चीन में CNY 2,999 (लगभग 35,311 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 40,014 रुपये) है। वहीं, दूसरी ओर Hi Nova 9 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 3,799 (लगभग 44,723 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 (लगभग 49,432 रुपये) है। कलर ऑपशन्स की बात करें तो दोनों मॉडल में आप फैंटेसी फॉरेस्ट, फैंटेसी रोलैंड, फैंटेसी गैलेक्सी और ब्राइट ब्लैक कलर्स चुन सकते हैं। फोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई है।
 

Hi Nova 9 5G specifications

हाई नोवा 9 5जी फोन Android 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.57 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए हाई नोवा 9 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Hi Nova 9 Pro 5G specifications

हाई नोवा 9 प्रो 5जी फोन Android 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.72 इंच फुल-एचडी+ ओलेड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 300Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए हाई नोवा 9 प्रो 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा मौजूद है, जिसमें दो 32 मेगापिक्सल के कैमर दिए हुए हैं।  

फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »