एंड्रॉयड एन का नाम सुझाने में ऐसे करें गूगल की मदद

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 19 मई 2016 12:45 IST
अपने मोबाइल ओएस के सातवें बड़े अपडेट (एंड्रॉयड एन) के लिए उत्सुकता बढ़ाने के इरादे से गूगल ने एक नई पहल की है। ऐसा लगता है कि गूगल ने अपने नए एंड्रॉयड वर्जन के लिए हर किसी को विकल्प मुहैया करा दिया है। अगर आप भी एंड्रॉयड एन के लिए किसी नाम का सुझाव देना चाहते हैं (जो शायद एक डेजर्ट के नाम पर ही होगा)  तो आपके पास भी यह मौका उपलब्ध है। एंड्रॉयड 1.5 'कपकेक' से लेकर अब तक किसी ना किसी डेजर्ट के नाम पर ही एंड्रॉयड नाम रखे गए हैं।

गूगल ने अपनी एंड्रॉयड वेबसाइट एक विशेष पेज बनाया है जिस पर जाकर आप अपना सुझाव दे सकते हैं। आपके मन में एन से शुरू होने वाले जो भी नाम है आप टाइप कर सकते हैं। एंड्रॉयड एन के नाम का सुझाव देने के लिए गूगल ने अक्षरों की संख्या भी सीमित नहीं की और ना ही इस बात की गारंटी है कि आपका सुझाया नाम ही एंड्रॉयड एन का नाम होगा। गूगल ने अपने पास सभी अधिकार सुरक्षित रखते हुए अपनी नीति में गाइडलाइन का हवाला देते हुए लिखा है, ''यह सब सिर्फ एंटरटेनमेंट उद्देश्य से ही किया जा रहा है।''


चाहें कोई भी इस पेज पर कैसा भी सुझाव दे, यह पेज वापस जवाब में सिर्फ 'स्वीट' ही लिखता है। गूगल की वेबसाइट पर यह सुझाव 8 जून तक दिए जा सकते हैं। इसका मतलब है तब तक आपके पास सोचने के लिए खूब सारा समय है।
Advertisement

फिलहाल एंड्रॉयड साइट पर नूडल्स, नेक्टेरिंस, नट्स, नाचोज, नेवी बीन, नटमेग और 'नार्शनैलो' जैसे नाम सुझाए गए हैं। इसके अलावा गूगल ने खुद एक वीडियो भी बनाया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

गूगल ने मार्च में एंड्रॉयड एन वर्जन की घोषणा की थी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android N, Android naming, Google, Google IO, Google IO 2016
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.