Google का आगामी फोल्डेबल फोन होगा Google Pixel 9 Pro Fold, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Pixel 9 Fold Pro में Tensor G4 चिप होगी। डिवाइस के लीक हुए रेंडर से पता चला है कि इसका डिजाइन Pixel 9 सीरीज जैसा होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2024 09:29 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 9 Fold Pro में 8.02 इंच की इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले होगी।
  • Pixel 9 Fold Pro में Tensor G4 चिप होगी।
  • Pixel 9 Fold Pro मेें 6.29 इंच का कवर डिस्प्ले होगी

Google Pixel Fold में 5.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Google

Google ने पिछले साल Pixel Fold को लॉन्च करके फोल्डेबल फोन मार्केट में एंट्री की थी। अब तक Samsung इस सेगमेंट पर राज कर रही है और अन्य कंपनियां जैसे OnePlus, Motorola, Vivo और Oppo ने भी अपने फोल्डेबल फोन उतारे हैं। ऐसी कई रिपोर्ट्स आई हैं कि ब्रांड अपने सेकेंड जनरेशन के फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है। अफवाहों में उस फोन को Pixel Fold 2 कहा गया था। हालांकि, एंड्रॉइड अथॉरिटी की एक हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि फोन को Google Pixel 9 Pro फोल्ड नाम से जाना जाएगा। यहां हम आपको Google के आगामी फोल्डेबल फोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Pixel 9 सीरीज से होगा Google का नया फोल्डेबल फोन


रिपोर्ट के अनुसार, Google के इंटरनल सोर्स से पता चला है कि Pixel 9 सीरीज का चौथा फोन होगा। इस फोन को फोल्डेबल फोन बताया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Pixel 9 और Pixel 9 Pro को “tokay” और “caiman” कोडनेम दिया गया है। दूसरी ओर "Komodo" और "comet" कोडनेम Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro फोल्ड के हैं। इस साल के Pixel फोन के सॉफ्टवेयर में भी इन नामों की बात हुई थी।


Pixel 9 Fold Pro के स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट्स से पता चला है कि सेकेंड जनरेशन पिक्सल फोल्डेबल फोन Pixel 9 Fold Pro में Tensor G4 चिप होगी। डिवाइस के लीक हुए रेंडर से पता चला है कि इसका डिजाइन Pixel 9 सीरीज जैसा होगा। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 9 Pro फोल्ड में 8.02 इंच की इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.29 इंच का कवर डिस्प्ले होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन 16GB एलपीडीडीआर5 RAM, 256GB यूएफएस 4.0 स्टोरेज और Pixie AI असिस्टेंट के साथ आएगा। अब जब कंपनी के अगले फोल्डेबल को Pixel 9 सीरीज का हिस्सा कहा जा रहा है तो इस साल अक्टूबर में इसका खुलासा होने की संभावना है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

9.5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4821 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2208x1840 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.