Android 11 (Go Edition) हुआ रिलीज़, मिलेगा 20 प्रतिशत फास्ट ऐप लॉन्च एक्सपीरियंस

Google ने रेगुलर Android 11 लॉन्च के कुछ दिन बाद ही Android 11 (Go edition) का भी ऐलान कर दिया है। यह नया अपडेट लेटेस्ट एंड्रॉयड रिलीज़ का टोन-डाउन वर्ज़न ही है, जो कि 2 जीबी रैम तक के डिवाइस के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 सितंबर 2020 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Android 11 (Go edition) में मिलेगा गेस्चर बेस्ड नेविगेशन सपोर्ट
  • एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) वन-टाइम परमिशन फीचर लेकर आया है
  • एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) अतिरिक्त 270MB मुफ्त मेमोरी प्रदान करता है

Android 11 (Go edition) ऑटो-रीसेट परमिशन सपोर्ट भी लाया है

Google ने रेगुलर Android 11 लॉन्च के कुछ दिन बाद ही Android 11 (Go edition) का भी ऐलान कर दिया है। यह नया अपडेट लेटेस्ट एंड्रॉयड रिलीज़ का टोन-डाउन वर्ज़न ही है, जो कि 2 जीबी रैम तक के डिवाइस के लिए बनाया गया है। हालांकि, लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पुराने एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) की तरह नहीं है, जो कि महज 1.5 जीबी रैम प्रदान करता था। परफोर्मेंस के मामले में नया एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) की तुलना में 20 प्रतिशत फास्ट ऐप लॉन्च एक्सपीरियंस उपलब्ध कराता है।
 

Android 11 (Go edition) features

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि फास्टर ऐप लॉन्च एक्सपीरियंस लाकर Android 11 (Go edition) ने यूज़र्स के लिए ऐप के बीच स्विच करना आसान कर दिया है। इसके अलावा नया एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) नोटिफिकेशन सेक्शन में सभी मैसेज के लिए समर्पित स्पेस लेकर आया है, जिसे कन्वर्सेशन कहते हैं। यह हिस्सा रेगुलर एंड्रॉयड 11 अपडेट के जरिए पिक्सल फोन में भी लेकर आया गया था।
Advertisement

एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) वन-टाइम परमिशन फीचर लेकर आता है, जो कि आपको माइक्रोफोन, कैमरा व लोकेशन जैसे सेंसर को एक्सेस करने की अनुमति देता है। इसके अलावा यह ऑटो-रीसेट परमिशन सपोर्ट फीचर भी लेकर आया है। यह फीचर उन ऐप्स के लिए हैं, जिनका इस्तेमाल आपने लम्बे समय से नहीं किया है। यह दोनों ही वन टाइम परमिशन और ऑटो रीसेट फीचर रेगुलर एंड्रॉयड 11 में भी मौजूद हैं।

गूगल ने इसके अलावा गेस्चर बेस्ड नेविगेशन सपोर्ट को भी एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) में पेश किया है, जो कि बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर काम करना आसान बनाता है।
Advertisement

आपको बता दें, Android 10 (Go edition) और इससे के पिछले वर्ज़न 1.5 जीबी रैम वाले डिवाइस के लिए डिज़ाइन किए गए थे, लेकिन Android 11 (Go edition) में मैमोरी की जरूरत को 2 जीबी तक बढ़ा दिया गया है। गूगल ने जानकारी दी कि 2 जीबी रैम की बढ़ोतरी के साथ अतिरिक्त 270MB फ्री मैमोरी प्राप्त होती है। अतिरिक्त मुफ्त मिली मैमोरी पीछे बैकग्राउंड में तीन से चार ऐप्स को चलने देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.