Google Pixel XL 2017 में इन खास फ़ीचर होने का पता चला

गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में अपना पहला गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पेश किया था। और अब इस डिवाइस के अपग्रेडेड वेरिएंट को लॉन्च होने में कुछ ही महीने बाकी बचें हैं। एक नई लीक में 2017 में आने वाले गूगल पिक्सल एक्सएल दिखने का दावा किया गया है। गूगल पिक्सल एक्सएल, पिक्सल सीरीज़ का बड़े डिस्प्ले वाला वेरिएंट है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 13:59 IST
गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में अपना पहला गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पेश किया था। और अब इस डिवाइस के अपग्रेडेड वेरिएंट को लॉन्च होने में कुछ ही महीने बाकी बचें हैं। एक नई लीक में 2017 में आने वाले गूगल पिक्सल एक्सएल दिखने का दावा किया गया है। गूगल पिक्सल एक्सएल, पिक्सल सीरीज़ का बड़े डिस्प्ले वाला वेरिएंट है।

एंड्रॉयड पुलिस ने एक तस्वीर पब्लिश कर दावा किया है कि यह सेकेंड जेनरेशन का गूगल पिक्सल एक्सएल है। पब्लिकेशन का कहना है कि अभी तक नई जेनरेशन के पिक्सल स्मार्टफोन के नाम का आखिरी नाम पर अभी फैसला नहीं लिया गया है, जिसका मतलब है कि फोन को गूगल पिक्सल एक्सएल 2 या गूगल पिक्सल एक्सएल 2017 या किसी और नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

स्मार्टफोन के अगले हिस्से में एलजी द्वारा बनाया गया 6 इंच का एमोलेड पैनल होगा। जबकि गूगल पिक्सल एक्सएल में 5.5 इंच स्क्रीन दिया गया था। एंड्रॉयड पुलिस का दावा है कि नए पिक्सल एक्सएल में 2:1 का आस्पेक्ट रेशियो होगा और एलजी जी6 में भी 18:9 का यही आस्पेक्ट रेशियो देखने को मिला था। ओरिजिनल पिक्सल की तरह ही, नए पिक्सल एक्सएल में गोल मुड़े हुए किनारे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा डिज़ाइन की बात करें तो लीक तस्वीर से ऊपर की तरफ़ स्पीकर ग्रिल के साथ-साथ फ्रंट कैमरा भी देखा जा सकता है।

गूगल द्वारा अपने नए पिक्सल एक्सएल में 'स्क्वीज़ेबल' फ्रेम भी देने की ख़बरें हैं। एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू11 में इस अनोखे फ़ीचर को दिया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 'स्क्वीज़ेबल' फ्रेम से पिक्सल एक्सएल 2017 यूज़र आसानी से गूगल असिस्टेंट को इस्तेमाल कर पाएंगे। आने वाले समय में होने वाली लीक में इस बारे में ज़्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

गूगल पिक्सल एक्सएल 2017 की लीक तस्वीर से साफ़तौर पर पता चलता है कि गूगल ने नए फोन में ओरिजिनल पिक्सल का बेसिक डिज़ाइन बरक़रार रखा है। जबकि ओवरऑल डिज़ाइन में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे पहला फर्क है, नए फोन में पतले बेज़ेल और एलजी जी6 या सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तरह एक स्क्रीन अप्रोच का होना।
Advertisement

इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव रियर पर किया गया है, जहां फिंगरप्रिंट स्कैनर को अब ग्लास एरिया के बाहर रखा गया है। इसके अलावा, रियर पर दिया गया ग्लास वाले हिस्से को भी छोटा कर दिया गया है। प्राइमरी कैमरा देखने में ब़ड़ा लग रहा है, हालांकि लीक तस्वीर से यह पता नहीं चलता कि यह बॉडी के साथ है या नहीं। इसके अलावा कैमरा सेंसर को भी एक सिल्वर कलर रिंग से घिरा हुआ देखा जा सकता है।

एक दूसरे लीक में, अगली जेनरेशन वाले पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के केस की तस्वीर लीक हुई हैं जिससे नए डिज़ाइन का पता चलता है। लेकिन, लीक केस से नए पिक्सल के हार्डवेयर के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिलती। हालांकि, इन नए लीक केस से फोन में एक बड़े कैमरा सेंसर की जानकारी जरूर मिलती है। लीक तस्वीरो को स्लैशलीक्स ने पोस्ट किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.