गूगल पिक्सल स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2016 10:07 IST
गूगल ने सोमवार को देर रात 4 अक्टूबर को होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए। इस इनवाइट में इंटरनेट दिग्गज़ गूगल ने इशारा किया है कि एंड्रॉयड 7.0 नूगा से लैस नए स्मार्टफोन इस इवेंट में पेश किए जा सकते हैं।

ईमेल के जरिए भेज गए इस इनवाइट से इवेंट के सैन फ्रांसिस्को में होने का पता चलता है। इनवाइट के सबसे ऊपर ब्लू, रेड, यलो और ग्रीन कलर के डॉट से मैसेज लिखा हुआ है।
Advertisement

गूगल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक हैशटैग #madebygoogle के साथ एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में एक लंबे चौकोर सर्च चर्म बॉक्स को एक स्मार्टफोन का आकार लेते हुए दिखाया गया है।

उम्मीद की जा रही है कि गूगल नेक्सस ब्रांडिंग खत्म कर आने वाले स्मार्टफोन को गूगल ब्रांड के तहत पिक्सल ब्रांडिंग के साथ लॉन्च करेगी।
Advertisement

गूगल ब्रांड के आने वाले पिक्सल स्मार्टफोन के लेकर लीक की कोई कमी नहीं रही है। अब एक ताजा लीक से खुलासा हुआ है कि ये स्मार्टफोन आने वाले एंड्रॉयड 7.1 नूगा से लैस होंगे। इसके अलावा, गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन की लीक हुई रेंडर इमेज से इन हैंडसेंट के फ्रंट पैनल को हर तरफ से देखा जा सकता है।
Advertisement

इन स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम के साथ आने की खबरें हैं। इन स्मार्टफोन में स्नैपड्रगन 820 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। एंड्रॉयड हेडलाइन की खबर के मुताबिक, स्मार्टफोन के लिए टीपीयू केस पहले ही अलीएक्सप्रेस पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इस केस की तस्वीरों से पता चलता है कि पिक्सल एक्सएल में फिंगरप्रिंट सेंसर ठीक उसी जगह होगा जैसा कि नेक्सस 5एक्स या नेक्सस 6पी में दिया गया था। एक दूसरी वेबसाइट की लीक में इन स्मार्टफोन को ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम पर देखा गया। जीसीएफ सर्टिफिकेशन से पुष्टि होती है कि इन स्मार्टफोन को एचटीसी के बनाने की जरूरत पड़ेगी।

एक अलग लीक में जिसकी रिपोर्ट फोनअरीना ने दी है, इसके मुताबिक लीक हुई तस्वीरों में पिक्सल स्मार्टफोन को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों से इन स्मार्टफोन के 4.99 इंच और 5.46 इंच स्क्रीन साइज़ में होने का खुलासा होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.