गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल की पहली झलक

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2016 13:00 IST
आखिरकार गूगल ब्रांड के पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए गए। सेन फ्रांसिसको में आयोजित लॉन्च इवेंट से साफ हो गया कि पिक्सल स्मार्टफोन को ऐप्पल के आईफोन के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर पेश किया गया है। हालांकि, कई जानकारों का मानना है कि इस फोन से ज्यादा नुकसान सैमसंग जैसे ब्रांड को होना है। हमने लॉन्च इवेंट के दौरान कुछ वक्त गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन के साथ बिताया था। पहली झलक हमें ये फोन कैसे लगे? आइए आपको बताएं।


Advertisement
डिज़ाइन के मामले में पिक्सल फोन के साथ कुछ भी क्रांतिकारी नहीं किया गया है। हालांकि, कई यूज़र इसकी फ़िक्र भी नहीं करेंगे। पहली नज़र में बनावट आईफोन से मेल खाती है। लेकिन ज्यादा एंड्रॉयड फोन की तरह पिक्सल एक्सएल के स्क्रीन और बॉडी का अनुपात आईफोन 7 प्लस की तुलना में बेहतर है। ऐसे में बड़ा स्क्रीन होने के बावजूद इसे इस्तेमाल करने में ज्यादा दिक्त नहीं होती।

ब्लू कलर को लेकर अजीब सा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन हमें यह कलर वेरिएंट बिल्कुल ही पसंद नहीं आया। ब्लैक कलर वेरिएंट हमारी पसंद के साथ जाता है। और सिल्वर कलर वेरिएंट भी ठीक-ठाक है। हालांकि, यह हमारी पसंद है। आपकी पसंद कुछ और भी सकती है। वैसे भी भारत में ब्लू कलर वेरिएंट को नहीं लॉन्च किया जाना है। ऐसे में पसंद-नापसंद का सवाल नहीं उठता।
Advertisement
 

जैसा कि गैजेट्स 360 ने अगस्त महीने में ही कहा था कि गूगल असिस्टेंट नए पिक्सल स्मार्टफोन का सबसे अहम फ़ीचर होगा। गूगल असिस्टेंट को ऐसे समझिए... यह नाउट ऑन टैप और ऐप्पल के सिरी का मिश्रण है जिसके पास गूगल के नॉलेज ग्राफ द्वारा जमा किए गए जानकारियों का अंबार है। गूगल ने प्रजेंटेशन में असिस्टेंट में नाउ ऑन टैप जैसी क्षमता होने की जानकारी दी। आप असिस्टेंट से लंच के लिए रेस्टोरेंट का सुझाव भी मांग सकते हैं। हमने इस फ़ीचर के साथ कुछ वक्त बिताया। आप वॉयस पर आधारित असिस्टेंट को होम बटन को थोड़े देर तक दबाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। उम्मीद के मुताबिक, गूगल का वॉयस रिकॉग्निशन बेहतरीन है और इसने बिना किसी दिक्कत के काम किया। और ज्यादातर मौकों पर हमारे सवालों के सही जवाब भी मिले।

गूगल ने इवेंट में जिस किस्म के हार्डवेयर प्रोडक्ट पेश किए हैं, उससे साफ है कि कंपनी की चाहत हमें अपने डिवाइस से बात करने में सहज बनाने की है।
Advertisement

गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल में कुछ एक्सक्लूसिव फ़ीचर भी दिए गए हैं जो आने वाले समय में अन्य कंपनियों के साथ तकरार की वजह बन सकती है। अभी यह भी साफ नहीं है कि गूगल असिस्टेंट जैसे फ़ीचर को मुख्य एंड्रॉयड प्रोजेक्ट में कब पेश किया जाएगा।
Advertisement
 

इवेंट के दौरान गूगल ने असिस्टेंट के अलावा हैंडसेट के कैमरे के बारे में भी बढ़-चढ़कर बताया। गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल व शाओमी की रणनीति से उलट गूगल ने दोनों ही फोन में एक ही कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया है। गूगल का कहना है कि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल में अंतर सिर्फ डिस्प्ले व बैटरी क्षमता का है। कंपनी का दावा है कि पिक्सल फोन को 89 डीएक्सओमार्क रेटिंग वाला कैमरा मिला है जो किसी भी स्मार्टफोन के लिए सबसे ज्यादा है। हम कैमरे की परफॉर्मेंस के बारे अभी कुछ नहीं कहना चाहते। इसके लिए रिव्यू का इंतज़ार करना सही होगा। लेकिन हम यह ज़रूर कहेंगे कि नया कैमरा ऐप काफी तेज है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2770 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • Bad
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.