Google Pixel 9a भारत में 48MP कैमरा, 8GB रैम और 5100mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Google ने Pixel 9a की भारत में कीमत 49,999 रुपये रखी है। यह फोन सिर्फ 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 20:46 IST
ख़ास बातें
  • Google ने Pixel 9a की भारत में कीमत 49,999 रुपये रखी है
  • यह फोन सिर्फ 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा
  • इसे Iris, Obsidian, Peony और Porcelain कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Google

Google ने बुधवार को भारत और ग्लोबल मार्केट में अपनी A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Pixel 9a लॉन्च किया। फोन Google Tensor G4 प्रोसेसर पर चलता है और Android 15 के साथ आता है, जिसे 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। स्मार्टफोन में 6.3-इंच Actua pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसके अलावा, Pixel 9a में 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5100mAh की बैटरी है, जो 23W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Google Pixel 9a price in India, availability

Google ने Pixel 9a की भारत में कीमत 49,999 रुपये रखी है। यह फोन सिर्फ 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे Iris, Obsidian, Peony और Porcelain कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। फोन की बिक्री अगले महीने से शुरू होगी, लेकिन फिलहाल Google ने सटीक सेल डेट का खुलासा नहीं किया है।
Advertisement
 

Google Pixel 9a specifications

डुअल सिम (नैनो+ईसिम) Pixel 9a Android 15 पर चलता है और Google का कहना है कि इसे सात साल तक OS और सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। स्मार्टफोन में 6.3 इंच (1.080x2,424 पिक्सल) एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। Google ने Pixel 9a को अपनी चौथी पीढ़ी के Tensor G4 चिप से लैस किया है, जिसे Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज एक्सपेंड नहीं हो सकती है।

फोन और वीडियो के लिए, Pixel 9a 1/2-इंच सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), क्लोज्ड-लूप ऑटोफोकस और f/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरे से लैस है। यह 8x तक सुपर रेज जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, सेटअप में एक 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है।
Advertisement

Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी है जो Google के 45W पावर एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस (Qi) चार्जिंग के साथ इस्तेमाल किए जाने पर 23W पर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Google का कहना है कि हैंडसेट एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देता है और एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड चालू होने पर 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। Pixel 9a में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, NavIC और USB 3.2 टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफोन हैं। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसका माप 154.7x73.3x8.9 mm और वजन 185.9 ग्राम है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.