Google Pixel 9 Pro XL आया गीकबेंच पर नजर, 16GB RAM, Tensor G4 SoC के साथ देगा दस्तक

Google Pixel 9 Pro XL में 6.74 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी। इसमें 128GB स्टोरेज और UWB सपोर्ट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2024 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 Pro XL में 16GB RAM होगी।
  • Google Pixel 9 Pro XL स्मार्टफोन Tensor G4 चिपसेट पर बेस्ड होगा।
  • Google Pixel 9 Pro XL में 6.74 इंच की डिस्प्ले होगी।

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google कथित तौर पर Google Pixel सीरीज स्मार्टफोन और Pixel Watch पर काम कर रहा है। हाल ही में Pixel 9 गीकबेंच पर सामने आया था और Google Pixel 9 Pro XL भी बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। डाटाबेस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के नाम का भी पता चलता है। इससे पिछली रिपोर्ट की भी पुष्टि होती है कि Pixel 4 पर आखिरी बार मिला XL वेरिएंट इस साल वापसी कर रहा है। Google के वार्षिक अक्टूबर इवेंट में अभी कुछ महीनों का समय है, जिसमें आगामी पिक्सल जनरेशन स्मार्टफोन और वॉच पेश की जाएगी। आइए Google Pixel 9 Pro XL के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Google Pixel 9 Pro XL आया गीकबेंच पर नजर


गीकबेंच के अनुसार, Google Pixel 9 Pro XL को 'कोमोडो' कोडनेम वाले मदरबोर्ड के साथ लिस्ट किया गया है। सेटअप में 1.95GHz पर चलने वाले 4 कोर, 2.60GHz पर चलने वाले 3 कोर और 3.10GHz पर चलने वाला एक प्राइमरी कोर शामिल है। इससे पता चला है कि स्मार्टफोन Tensor G4 चिपसेट पर बेस्ड होगा। ऑनबोर्ड पर Mali-G715 GPU है। डाटाबेस लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Pixel 9 Pro XL में 16GB RAM होगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉइड 14 ओएस के साथ आएगा। 

गीकबेंच के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट रिजल्ट में Google Pixel 9 Pro XL का स्कोर 1,378 और 3,732 प्वाइंट है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म से Pixel 9 Pro XL के बारे में यह सब कुछ पता चला है। इस फोन से संबंधित ज्यादा जानकारी आने वाले समय में आने की उम्मीद है। फोन को AnTuTu पर 1,176,410 प्वाइट मिले हैं। 
Advertisement

Google Pixel 9 Pro XL के CAD बेस्ड लीक रेंडर से पता चला है कि Google एक बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगा। इसमें होरिजोंटल कैमरा ब्रिज डिजाइन बरकरार रखा गया है। रेंडरर्स में पेरिस्कोप लेंस के साथ दो सेंसर का पता चला है। अन्य लीक से पता चला है कि आगामी स्मार्टफोन में 6.74 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी। इसमें 128GB स्टोरेज और UWB सपोर्ट होगा। Pixel 9 सीरीज सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के साथ आने की भी संभावना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.