Google Pixel 8a में हो सकते हैं ब्लू और ग्रीन कलर्स के ऑप्शन, लीक हुआ रिटेल बॉक्स 

Pixel 8a का भारत में प्राइस इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में 1,000 रुपये से 2,000 रुपये अधिक हो सकता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 21:59 IST
ख़ास बातें
  • यह Pixel 7a की जगह लेगा
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जा सकते हैं
  • Pixel 8a में Tensor G3 चिप हो सकता है

यह स्मार्टफोन अगले महीने होने वाली Google I/O डिवेलपर कॉन्फ्रेंस में पेश किया जा सकता है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google का Pixel 8a जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसे अगले महीने होने वाली Google I/O डिवेलपर कॉन्फ्रेंस में पेश किया जा सकता है। यह Pixel 7a की जगह लेगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर PerOre15 ने Pixel 8a की एक इमेज लीक की है। इसके साथ इस स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स भी है। यह ब्लू और ग्रीन कलर्स में दिख रहा है। इसमें Pixel 7a के समान कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इससे पहले PassionateGeekz की रिपोर्ट में बताया गया है कि Pixel 8a का भारत में प्राइस इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में 1,000 रुपये से 2,000 रुपये अधिक हो सकता है। Pixel 7a के 8 GB + 128 GB के एकमात्र वेरिएंट को 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Pixel 8a में Tensor G3 चिप दिया जा सकता है। गूगल की Pixel 8 सीरीज में यह चिप था। 

हाल ही में इसे Bluetooth Special Interest Group (SIG) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इससे पहले यह अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर दिखा था। Bluetooth SIG वेबसाइट पर Pixel 8a के विभिन्न वेरिएंट्स लिस्टेड हैं। इसे चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, फिनलैंड, लिथुआनिया, हंगरी, लातविया, पोलैंड, स्लावाकिया, रोमानिया और स्लोवेनिया जैसे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है।  Pixel 8a में 6.1 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल ) OLED पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। 

इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। FCC पर लिस्टिंग के अनुसार, Pixel 8a में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC और mmW के विकल्प दिए जाएंगे। Pixel 8 सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल थे। गूगल का Pixel Fold 2 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel Fold की जगह ले सकता है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • High refresh rate display
  • IP67 rating
  • Wireless charging
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • One-day battery life
  • Limited storage
  • Heats up with camera usage
  • No bundled charger, slow charging speed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4385 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Motorola Edge 70 Fusion में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
  4. Ai+ का धमाका! 24 फरवरी को लॉन्च करेगी NovaPods, NovaWatch सीरीज में धांसू AIoT गैजेट्स
  5. 32 घंटे चलने वाले UBON J39 Airclip ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत
  6. बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 67,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  7. Redmi K90 Ultra में मिल सकती है 8,500mAh की दमदार बैटरी, कूलिंग फैन
  8. NASA ने टाला SpaceX Crew-12 मिशन! अब इस इस दिन होगा लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, भारत में शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन
  10. 10000mAh बैटरी वाला नया फोन Realme Power जल्द हो सकता है लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.