Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro भारत में हो गए इतने हजार सस्ते! Flipkart पर गजब का ऑफर

Pixel 9 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले गूगल के पुराने पिक्सल मॉडल सस्ते हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अगस्त 2024 18:25 IST
ख़ास बातें
  • दोनों स्मार्टफोन्स को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है।
  • Pixel 7 को Rs 32,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका।
  • Pixel 7 Pro की कीमत 44,999 रुपये है।

Pixel 7 और 7 Pro में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है।

Photo Credit: Flipkart

Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro को इस वक्त सबसे सस्ते दामों पर खरीदने का सुनहरा मौका है। जल्द ही कंपनी की Pixel 9 सीरीज लॉन्च होने वाली है। ऐसे में पुरानी सीरीज के मॉडल्स की कीमत में कंपनी ने भारी कटौती कर दी है। Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro की कीमत अब 33 हजार रुपये तक गिर गई है। Flipkart पर इन दोनों स्मार्टफोन्स को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। आपको ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

Pixel 9 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले गूगल के पुराने पिक्सल मॉडल सस्ते हो गए हैं। Google Pixel 7 को Flipkart पर Rs 32,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। फोन पर 45% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Flipkart Axis Bank Card के माध्यम से खरीद पर स्मार्टफोन पर 5% का कैशबैक भी दिया जा रहा है। जिसके बाद लिस्टेड प्राइस और कम हो जाता है। इसके अलावा फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत भी खरीदा जा सकता है। जिस पर कंपनी ने 22,950 रुपये तक की छूट की घोषणा की है।
Advertisement

Pixel 7 Pro की कीमत 44,999 रुपये है। इस फोन पर फिलहाल 47% का डिस्काउंट मिल रहा है। Flipkart Axis Bank Card के माध्यम से खरीद पर स्मार्टफोन पर 5% का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत भी खरीदा जा सकता है। जिस पर कंपनी 38,300 रुपये तक की छूट दे रही है। इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन्स पर नो कॉस्ट EMI के माध्यम से खरीद का ऑप्शन भी है। 

Pixel 7 और 7 Pro में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। इनमें OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में Tensor G2 चिपसेट लगा है। पिक्सल 7 में 50MP का मेन कैमरा है और 12MP का सेकंडरी कैमरा है। फोन में 10.8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 4270 mAh की बैटरी दी गई है। पिक्सल 7 प्रो में 50MP + 48MP + 12MP का रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 10.8MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 4926 mAh की बैटरी दी गई है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 90Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Good battery life
  • IP68 rating
  • Bad
  • Video recording could be better
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Underwhelming battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.