Google Pixel 5 स्मार्टफोन 30 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित होगा। फोन में 12.2 मेगापिक्सल का Sony IMX363 प्राइमरी कैमरा होगा और सेकेंडरी 16 मेगापिक्सल Sony IMX481 कैमरा होगा।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 15 सितंबर 2020 14:53 IST
ख़ास बातें
  • 30 सितंबर को वर्चुअल लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा Google
  • इस लॉन्च इवेंट में गूगल लॉन्च करेगा नया Pixel स्मार्टफोन
  • Pixel 5 स्मार्टफोन में दी जा सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी

Google Pixel 5 में दिया जा सकता है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Google Pixel 5 स्मार्टफोन पिछले कुछ हफ्तों से कई लीक्स में सामने आ चुका है, जिसमें फोन के डिज़ाइन के लेकर प्रमुख स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी दी गई है। हालांकि, अब टेक कंपनी ने अपने अगले वर्चुअल लॉन्च इवेंट की पुष्टि कर दी है, जो कि 30 सितंबर को आयोजित किया जाना है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में स्मार्ट स्पीकर और नए क्रोमकास्ट के साथ Pixel 5 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है कि यह फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा, इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियलर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
 

Google Pixel 5 launch date, time

Google ने ट्विटर के जरिए आगामी लॉन्च इवेंट की घोषणा की। कंपनी ने ट्वीट के साथ “#LaunchNightIn” हैशटैग दिया है। बता दें, यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट 30 सितंबर को 11am PT ( भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) शुरू होगा। GSMArena और Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने लॉन्च इनवाइट में कहा है कि “your couch is the best seat in the house”, जो कि ऑनलाइन इवेंट की ओर इशारा है। गूगल ने ऐलान करते हुए कहा कि इस इवेंट में नया क्रोमकास्ट, लेटेस्ट स्मार्ट स्पीकर और नया पिक्सल फोन लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा लॉन्च इनवाइट में ज्यादा कुछ जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि स्मार्ट स्पीकर और नए क्रोमकास्ट के साथ कंपनी इस दिन Pixel 5 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
Advertisement
 

 

Google Pixel 5 specifications (expected)

गूगल के आगामी पिक्सल 5 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 6 इंच ओलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। कुछ समय पहले यह फोन AI-Benchmark वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था, जहां एंड्रॉयड 11 की जानकारी हासिल हुई थी। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर व 8 जीबी रैम से लैस होगा। फोन की स्टोरेज को लेकर जानकारी दी गई है कि यह 128 जीबी होगी।

यही नहीं, फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित होगा। फोन में 12.2 मेगापिक्सल का Sony IMX363 प्राइमरी कैमरा होगा और सेकेंडरी 16 मेगापिक्सल Sony IMX481 कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 कैमरा दिया जाएगा, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ फ्रंट में स्थित होगा।
Advertisement

जानकारी के अनुसार, फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 15 वॉट क्यूआई वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ 5 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। पिछले हफ्ते फोन की कथित तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई थी, जिसमें इनफॉर्मेशन स्क्रीन के साथ फोन को Google Pixel 5s बताया गया था। इसमें यह भी जानकारी मिली थी कि पिक्सल 5एस फोन में mmWave 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलेगा। अब यह देखना बाकि है कि पिक्सल 5 और पिक्सल 5एस दोनों ही स्मार्टफोन को 30 सितंबर को लॉन्च किया जाता है, या केवल एक को।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.