Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G लॉन्च, स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से हैं लैस

Google Pixel 5 की कीमत 699 डॉलर (लगभग 51,400 रुपये) से शुरू होती है, जबकि Google Pixel 4a 5G को 499 डॉलर (लगभग 37,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2020 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 5 और Pixel 4a में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है
  • दोनों फोन मे Snapdragon 765G चिपसेट और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन शामिल
  • पिक्सल 5 आता है वायरलेस चार्जिंग और 8 जीबी रैम से लैस

Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G दोनों में Snapdragon 765G चिपसेट मिलता है

Google Pixel 5 को गूगल ने अपने 2020 के फ्लैगशिप फोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। बुधवार को कंपनी ने अपने एक वर्चुअल इवेंट में पिक्सल 5 के साथ नया Pixel 4a 5G भी लॉन्च किया। दोनों नए स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट से लैस आते हैं और इसमें टाइटन एम सिक्योरिटी चिप शामिल है। पिक्सल 5 और पिक्सल 4ए 5जी दोनों एक समान डुअल रियर कैमरे के साथ आते हैं और यहां तक कि दोनों फोन का सेल्फी कैमरा भी 8-मेगापिक्सल का है। दोनों ही पिक्सल फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन पेश करते हैं। गूगल ने एक पोर्ट्रेट लाइट फीचर और एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड भी दिया है। Pixel 5 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन एल्यूमीनियम बॉडी के साथ आता है और साथ ही इसमें IP68 सर्टिफिकेशन भी मिलता है।
 

Google Pixel 5, Pixel 4a 5G price

गूगल पिक्सल 5 की कीमत 699 डॉलर (लगभग 51,400 रुपये) से शुरू होती है, जबकि गूगल पिक्सल 4ए 5जी को 499 डॉलर (लगभग 37,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। दोनों फोन 5जी मार्केट - ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, जापान, ताइवान, यूके और यूएस तक सीमित होंगे। Pixel 4a 5G पहले जापान में 15 अक्टूबर को लॉन्च होगा और नवंबर से अन्य देशों में उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि Pixel 5 सभी 9 देशों में 15 अक्टूबर से जस्ट ब्लैक और सॉर्टा सेज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Advertisement

Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G भारत में नहीं आएंगे, जैसा कि कंपनी ने अगस्त में ही बता दिया था।
 

Google Pixel 5 specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) Google Pixel 5 एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 432 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो शामिल है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है, जिसे 8 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए, Google Pixel 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.7 लेंस वाला 12.2-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, गूगल पिक्सल 5 में एफ/2.0 लेंस के साथ फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे 60fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है।

गूगल पिक्सल 5 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जो माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, बैरोमीटर, जाइरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, इसमें स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन शामिल हैं।
Advertisement

Google ने Pixel 5 पर 4,080mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसका डायमेंशन 144.7x70.4x8.0 एमएम और वज़न 151 ग्राम है।
 

Google Pixel 4a 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) Google Pixel 4a 5G एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 6.2-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 413 पीपीआई है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और स्टैंडर्ड 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है, जिसे 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए, Google Pixel 4a 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.7 लेंस वाला 12.2-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, गूगल पिक्सल 5 में एफ/2.0 लेंस के साथ फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे 60fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है।
 

गूगल पिक्सल 4ए 5जी 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जो माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, बैरोमीटर, जाइरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, इसमें स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफोन शामिल हैं।
Advertisement

Google ने Pixel 4a 5G पर 3,885mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हालांकि फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलता है। इसका डायमेंशन 153.9x74.0x8.2 एमएम और वज़न 168 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3885 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.