Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G आज होंगे लॉन्च, घर बैठे यहां देखें लाइव इवेंट

Google Pixel 4a 5G की कीमत की घोषणा Pixel 4a के लॉन्च के दौरान की गई थी। इसे 499 डॉलर (लगभग 37,000 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 सितंबर 2020 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 5 की कीमत यूरोप में EUR 629 (लगभग 54,000 रुपये) है
  • Google Pixel 4a 5G को 499 डॉलर (लगभग 37,000 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा
  • होल-पंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा पिक्सल 5

Google Pixel 4a 5G की कीमत 499 डॉलर (लगभग 37,000 रुपये) होगी

Google Pixel 5 और Google Pixel 4a 5G आज लॉन्च किए जाएंगे। टेक दिग्गज एक वर्चुअल ईवेंट आयोजित कर रहा है, जिसका नाम 'Launch Night In' है और स्मार्टफोन के साथ इस इवेंट में नए स्मार्ट स्पीकर और क्रोमकास्ट भी पेश किए जाने हैं। Google Pixel 5 में 4,000mAh की बैटरी और पीछे एक डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ होल-पंच डिस्प्ले मिलेगा। Pixel 4a 5G में संभवतः पिक्सल 5 की तरह ही प्रोसेसर होगा, लेकिन इसमें थोड़ा बड़ा डिस्प्ले हो सकता है। आगामी Chromecast को Chomecast With Google TV के नाम से लॉन्च किए जाने की अफवाह है।
 

Google Pixel 5, Google Pixel 4a launch event live stream: Timing, how to watch

Google इवेंट सुबह 11 बजे पीटी (भारत में रात 11.30 बजे) से शुरू होगा। कंपनी ने इवेंट में नए क्रोमकास्ट, लेटेस्ट स्मार्ट स्पीकर और नए पिक्सल फोन्स के लॉन्च किए जाने की पुष्टि की है। लाइवस्ट्रीम को YouTube पर दिखाया जाएगा और दुनिया भर के यूज़र्स इसे किसी भी ब्राउज़र या YouTube ऐप पर एक्सेस कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से आप इसे नीचे भी देख सकते हैं:
Advertisement

 

Google Pixel 5 (expected price, specifications)

एक रिपोर्ट का दावा है कि Google Pixel 5 स्मार्टफोन की कीमत यूरोप में EUR 629 (लगभग 54,000 रुपये) हो सकती है। यह फोन सिंगल 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है। इसके अलावा, फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, और वो हैं ब्लैक और ग्रीन। डुअल-सिम (नैनो + ई-सिम) गूगल पिक्सल 5 फोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है। इसके अलावा, फोन में 6 इंच ओलेड डिस्प्ले के साथ 1,080x2,340 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। वहीं, फोन गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 432 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होगा। स्क्रीन में एचडीआर सपोर्ट फीचर किया जा सकता है और इसकी कलर डेप्थ 24 बिट्स होगी।

गूगल पिक्सल 5 फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी। वहीं इसके साथ 8 जीबी रैम दिया जाएगा। फोन की स्टोरेज को लेकर जानकारी दी गई है कि यह 128 जीबी होगी, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद नहीं होगा।
Advertisement
 

फोटोग्राफी की बात करें, तो पिक्सल 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) और f/1.7 अपर्चर के साथ मौजूद होगा। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 107 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FOV) और f/2.2 अपर्चर के साथ स्थित होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ फ्रंट में स्थित होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, फोन की बैटरी 4,080 एमएएच की होगी, जिसके साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा। इसका मतलब यह है कि यूज़र्स कम्पैटिबल डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं, जैसे पिक्सल बड्स आदि। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकत है।
Advertisement

साथ ही गूगल पिक्सल 5 वाटर व डस्ट प्रोटेक्शन के लिए IP68 सर्टिफाइड होगा। कनेक्टिविटी विकल्प के लिए 5जी फोन में WLAN, NFC, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा। फोन का भार 151 ग्राम होगा।
Advertisement
 

Google Pixel 4a 5G (Price, expected specifications)

Google Pixel 4a 5G की कीमत की घोषणा Pixel 4a के लॉन्च के दौरान की गई थी। इसे 499 डॉलर (लगभग 37,000 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। यह Pixel 4a की तुलना में काफी ज्यादा है, जो 349 डॉलर (लगभग 26,300 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Google Pixel 4a 5G के एंड्रॉयड 11 पर चलने की उम्मीद है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जो 413 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और एचडीआर सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसे स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा और साथ ही इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

Pixel 4a 5G में Pixel 5 की तरह ही कैमरा सेटअप होने की खबर है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,885mAh की बैटरी दी जाएगी। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, ब्लूटूथ 5 और भी बहुत से फीचर्स शामिल हो सकते हैं। यह Pixel 5 की तुलना में थोड़ा भारी होगा और इसका वज़न 168 ग्राम होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.