Google Pixel 4 और Pixel 4 XL के स्पेसिफिकेशन लीक

इंटरनेट पर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें Pixel 4 और Pixel 4 XL के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन व फीचर्स का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Google Pixel 4 और Pixel 4 XL के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • पिक्सल 4 में 5.7 इंच का ओलेड डिस्प्ले होने का दावा
  • पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल में 6 जीबी रैम दिए जा सकते हैं
  • Google Pixel 4 के कई फीचर्स का खुलासा कंपनी पहले ही कर चुकी है
विज्ञापन
गूगल ने Pixel 4 हैंडसेट के डि़ज़ाइन की झलक पहले ही मिल चुकी है। पिक्सल 4 सीरीज़ के दोनों फोन एडवांस्ड सोली रडार आधारित फेसियल रिकग्निशन और मोशन गेसचर सिस्टम के साथ आएंगे। अब इंटरनेट पर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें Pixel 4 और Pixel 4 XL के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन व फीचर्स का खुलासा करने का दावा किया गया है। गौर करने वाली बात है कि पिक्सल 4 परिवार के दोनों फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएंगे, बिल्कुल ही वनप्लस 7 प्रो की तरह। इसके अलावा पिक्सल 4 सीरीज़ के फोन में दो रियर कैमरे और 6 जीबी रैम दिए जाने की खबर है।

9टू5गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिक्सल 4 में 5.7 इंच का ओलेड डिस्प्ले होगा। फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ। पिक्सल 4 एक्सएल में 6.3 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3040 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया जाएगा। एक पुरानी रिपोर्ट में भी कुछ ऐसे ही दावे किए गए थे। नई जानकारी यह है कि गूगल दोनों ही फोन में 90 हर्ट्ज़ पैनल का इस्तेमाल करेगी ताकि यूआई नेविगेशन का अनुभव स्मूथ रहे। बहुत हद तक वनप्लस 7 प्रो की तरह। लेकिन गूगल ने इसे 'स्मूथ डिस्प्ले' का नाम दिया है।

पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल में 6 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। याद रहे कि पिक्सल 3 सीरीज़ के दोनों ही फोन 4 जीबी रैम के साथ उतारे गए थे। नए हैंडसेट के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएंगे। पिछले हिस्से पर पीडीएएफ से लैस 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। यह जानकारी पहले भी मिल चुकी है।

दावा किया गया है कि पिक्सल 4 में 2,800 एमएएच की बैटरी हो सकती है। जबकि पिक्सल 4 एक्सएल 3,700 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। फास्ट चार्जिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन वायरलेस चार्जिंग दिया जाना तय है। यह इशारा फोन के ग्लास बिल्ड से मिला है। इसके अलावा Google Pixel 4 सीरीज़ के दोनों फोन में अपग्रेडेड गूगल असिस्टेंट दिए जाने की उम्मीद है जो गूगल के इन फ्लैगशिप डिवाइस के लिए कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स लेकर आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »