Google Pixel 3 Lite और Pixel 3 XL Lite अगले साल पहली छिमाही में हो सकते हैं लॉन्च

कंपनी अगले साल अमेरिका में गूगल पिक्सल 3 लाइट और पिक्सल 3 एक्सएल लाइट को उतार सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2018 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Google के नए Pixel स्मार्टफोन में हो सकती है 4 जीबी रैम
  • 2019 की पहली छिमाही में लॉन्च हो सकते हैं नए Google Pixel स्मार्टफोन
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर हो सकता है गूगल के नए पिक्सल स्मार्टफोन में

Google Pixel 3 Lite और Pixel 3 XL Lite अगले साल पहली छिमाही में हो सकते हैं लॉन्च

Photo Credit: OnLeaks/ 91Mobiles

गूगल ने इस साल फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए फ्लैगशिप Google Pixel 3 और Pixel 3 XL स्मार्टफोन को उतारा था। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी अगले साल अमेरिका में गूगल पिक्सल 3 लाइट और पिक्सल 3 एक्सएल लाइट को उतार सकती है। कहा जा रहा है कि Pixel 3 Lite और Pixel 3 XL Lite को Verizon के साथ साझेदारी कर लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि गूगल पिक्सल 3 लाइट और पिक्सल 3 एक्सएल लाइट को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं, साथ ही कुछ समय पूर्व कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को भी स्पॉट किया गया था।

वेबसाइट Android Police की रिपोर्ट में कहा गया है कि Google Pixel 3 Lite और Pixel 3 XL Lite को अमेरिका में अगले साल की पहली छिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही पिक्सल मॉडल Verizon पर उपलब्ध होंगे। हालांकि, अभी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा होना बाकी है। Pixel 3 Lite और Pixel 3 XL Lite स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 या स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर होने की भी उम्मीद है।

पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि नए पिक्सल स्मार्टफोन में हेडफोन जैक दिया जाएगा। अब बात डिस्प्ले की। पिक्सल 3 लाइट में 5.5 इंच तो वहीं पिक्सल 3 एक्सएल लाइट में 6 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। उम्मीद है कि Pixel 3 Lite और Pixel 3 XL Lite की कीमत 400-500 डॉलर (लगभग 28,000-35,000 रुपये) हो सकती है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Guaranteed updates for three years
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Expensive
  • Weak processor and low storage for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.