Google Pixel 2 पर धमाकेदार ऑफर, फ्लिपकार्ट पर मिलेगी 21,001 रुपये की छूट

गूगल की प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 2 है। शुद्ध एंड्रॉयड अनुभव चाहने वाले ग्राहकों के लिए, गूगल और फ्लिपकार्ट पिक्सल 2 पर बड़ी छूट मिल रही है। बिग शॉपिंग डेज़ सेल में गूगल पिक्सल 2 पर कई सारे आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2017 17:02 IST
ख़ास बातें
  • पिक्सल 2 पर कार्ड के जरिए भुगतान करने पर भी छूट मिलेगी
  • फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन शॉपिंग डेज़ सेल गुरुवार से शुरू होगी
  • रेडमी 5ए, कैनवस इनफिनिटी प्रो भी इस सेल में उपलब्ध कराए जाएंगे
गूगल की प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 2 है। शुद्ध एंड्रॉयड अनुभव चाहने वाले ग्राहकों के लिए, गूगल और फ्लिपकार्ट पिक्सल 2 पर बड़ी छूट मिल रही है। बिग शॉपिंग डेज़ सेल में गूगल पिक्सल 2 पर कई सारे आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। Big Shopping Days सेल की शुरुआत 7 दिसंबर, गुरुवार से शुरू होगी और 9 दिसंबर, शनिवार तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ सेल के तहत मोबाइल सेगमेंट में शाओमी मी ए1, रेडमी नोट 4, लोकप्रिय आईफोन पर ऑफर है। इसके साथ ही iPhone X को लिमिटेड स्टॉक के तहत उपलब्ध कराया जाएगा।

Google Pixel 2 के बेस वेरिएंट को 39,999 रुपये में फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऑफर के तहत 11,001 रुपये की छूट मिलेगी। व सेल के दौरान कार्ड पार्टनर के साथ 10,000 रुपये की छूट भी है। इसके अलावा, फोन पर 18,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है और 36,500 रुपये की बायबैक गारंटी का भी ऐलान किया गया है।
Advertisement

बता दें कि गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल पिछले महीने भारत में लॉन्च किए गए थे। इन दोनों स्मार्टफोन में हाई-एंड हार्डवेयर दिए गए हैं। इनमें 18:9 ओलेड डिस्प्ले पैनल, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। शाओमी मी ए1, रेडमी नोट 4 और लोकप्रिय आईफोन वेरिएंट पर मिल रही छूट का ऐलान नहीं किया गया है।

जैसा कि हमने बताया कि, फ्लिकार्ट की अगले हफ्ते होने वाली सेल में आईफोन X का स्टॉक भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा सेल में हाल ही में लॉन्च हुए बहु-प्रतीक्षित शाओमी रेडमी 5ए,  इनफिनिक्स ज़ीरो 5 और माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी प्रो भी 7 दिसंबर, गुरुवार को खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart Amazon sale, Pixel 2

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.