फोन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 की सेफ्टी भी दी गई है।
Photo Credit: Google
Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन अपग्रेडेड फीचर्स से लैस किया गया है।
Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन अपग्रेडेड फीचर्स से लैस किया गया है। स्टैंडर्ड Google Pixel 11 में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले मिलता है। फोन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 की सेफ्टी भी दी गई है। Tensor G6 चिपसेट से नया फोन लैस किया गया है जो पिछले मॉडल से बेहतर परफॉर्मेंस देता है। फोन में कंपनी ने खास Titan M3 सिक्योरिटी चिप का इस्तेमाल किया है। फोन में 12GB रैम दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Google Pixel 11 के लिए प्री-ऑर्डर 12 अगस्त से शुरू हो गए हैं। फोन का बेस 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट 89,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन को Google Store के अलावा मुख्य रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा। फोन को कंपनी ने चार रंगों में पेश किया है जिसमें Frost, Hibiscus, Pistachio, और Obsidian को शामिल किया गया है।
Google Pixel 11 फोन में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले दिया गया है। फोन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें Corning Gorilla Glass 2 की सेफ्टी दी गई है। फोन में रियर साइड में चमकता ग्लास मिलता है जो सैटिन फिनिश एल्युमीनियम फ्रेम के अंदर फिट किया गया है। फोन में स्लिम कैमरा बार आया है जो डिजाइन को ज्यादा प्रीमियम बनाता है। फोन को कंपनी आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 के साथ पेश किया है। इसमें 7 साल तक के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट, और इतने ही समय तक सिक्योरिटी अपडेट यूजर को मिलते रहेंगे।
नए गूगल पिक्सल 11 में कंपनी ने नया Tensor G6 प्रोसेसर लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह 20% ज्यादा पावर एफिशिएंट है। साथ ही 25% फास्ट वेब ब्राउजिंग कर सकता है। फोन में 15% ज्यादा तेज ऐप लॉन्च मिलेगा। इसके साथ में कंपनी ने Titan M3 सिक्योरिटी चिप का इस्तेमाल किया है। फोन में 12GB तक रैम दी गई है और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
Google Pixel 11 में रियर साइड में 48MP का मेन कैमरा मिलता है। इसमें f/1.7 अपर्चर के साथ 1/1.56 इंच सेंसर मिलता है। कंपनी का दावा है कि नया सेंसर 56% ज्यादा लाइट कैप्चर करता है। साथ में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला फिक्स्ड फोकस अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है। वहीं, 10.8MP का f/3.1 अपर्चर टेलीफोटो लेंस दिया है जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम फीचर है। फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5MP का फ्रंट कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है।
Pixel 11 में कंपनी ने 4,985mAh की बैटरी दी है। इसे 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ के लिए रेट किया गया है। फोन में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कहा गया है कि फोन 30 मिनट में 55% तक चार्ज हो सकता है। फोन में पिक्सलस्नैप 25W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स