गूगल नेक्सस 5एक्स की बिक्री बुधवार से होगी शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2015 15:33 IST
एलजी द्वारा निर्मित गूगल का नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन भारत में बुधवार से उपलब्ध हो जाएगा। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया के अलावा फ़िजिकल रिटेल प्लेटफॉर्म मोबाइल स्टोर, संगीता मोबाइल्स और क्रोमा पर भी मिलेगा। नेक्सस 5एक्स के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 31,900 रुपये है जबकि 32 जीबी वेरिएंट 35,900 रुपये में मिलेगा।

(देखें: नेक्सस 5एक्स बनाम नेक्सस 6पी)

हुवावे गूगल नेक्सस 6पी फोन के साथ लॉन्च किए गए नेक्सस 5एक्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया की साइट पर 13 अक्टूबर से शुरू हुई थी। नेक्सस 6पी की भी प्री-ऑर्डर बुकिंग इसी तारीख के आसपास फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई थी। हालांकि, कई यूज़र ने शिकायत थी कि उन्हें फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनकी शिकायत थी कि मोबाइल ज्यादा वक्त पर 'उपलब्ध नहीं' दिखाता था।

वैसे, गूगल ने तो घोषणा की है कि हुवावे द्वारा निर्माता नेक्सस 6पी स्मार्टफोन 21 अक्टूबर को उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने साफ किया है कि हैंडसेट का स्टॉक महीने के अंत तक ही आने की संभावना है। प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले कई कस्टमर्स ने बताया है कि इस रिटेल साइट ने 2 नवंबर की उपलब्धता की जानकारी दी है। हालांकि, फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता का कहना है कि वह ज्यादा उम्मीदें बढ़ाने पर विश्वास नहीं करती।
Advertisement

(देखें: नेक्सस 5एक्स के सारे स्पेसिफिकेशन)
Advertisement

एलजी द्वारा बनाए गए एलजी नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद है। इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। डिवाइस का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी। 10 मिनट के चार्ज में यूज़र को 3.8 घंटे तक का बैटरी पावर मिलेगा। यह स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक, क्वार्ट्ज़ व्हाइट और आइस ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जिन यूज़र ने नेक्सस 5एक्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग कराई है उन्हें कई ऑफर मिलेंगे। इनमें 2,500 रुपये का ब्लूटूथ हेडसेट, 6,500 रुपये का स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को 3,500 रुपये कैशबैक शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.