गूगल नेक्सस 5एक्स व नेक्सस 6पी की कीमत जानें, नेक्सस 6 हुआ सस्ता

गूगल नेक्सस 5एक्स व नेक्सस 6पी की कीमत जानें, नेक्सस 6 हुआ सस्ता
विज्ञापन
गूगल ने मंगलवार को एलजी और हुवावे के साथ पार्टनरशिप में नया नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी स्मार्टफोन लॉन्च किया। इन हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में नहीं शुरू हुई है, लेकिन भारत में इनकी कीमत का खुलासा कर दिया गया है।

गूगल ऑनलाइन स्टोर के मुताबिक, नेक्सस 5एक्स की कीमत भारत में 31,900 रुपये (16 जीबी इंटरनल स्टोरेज) से शुरू होगी, जबकि नेक्सस 6पी की 39,999 रुपये (32 जीबी वेरिएंट) से। गूगल ने आधिकारिक तौर पर भारत में नेक्सस 6 हैंडसेट की कीमत में कटौती भी की है। अब यह स्मार्टफोन 33,800 रुपये (32 जीबी इंटरनल स्टोरेज) में मिलेगा। वैसे, यह स्मार्टफोन थर्ड-पार्टी स्टोर पर और कम कीमत में उपलब्ध है। वहीं, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले नेक्सस 6 डिवाइस का नया दाम 37,600 रुपये होगा।  

(पढ़ें: नेक्सस 5एक्स के सारे स्पेसिफिकेशन)

नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी के एक्सेसरी की भारतीय कीमत की भी जानकारी हमारे पास है। नेक्सस 5एक्स फोलियो केस भारत में 3,200 रुपये में मिलेगा और नेक्सस 5एक्स केस 2,800 रुपये में। नेक्सस 5एक्स के एडोप्टेड प्रोटेक्टिव केस के लिए 1,800 रुपये खर्चने होंगे और स्पेक कैंडीशेल ग्रिप केस के लिए 2,500 रुपये।

(पढ़ें: नेक्सस 6पी के सारे स्पेसिफिकेशन)

नेक्सस 6पी खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र नेक्सस 6पी फोलियो केस 3,900 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि नेक्सस 6पी केस के लिए 2,800 रुपये लगेंगे। नेक्सस 6पी के एडोप्टेड प्रोटेक्टिव केस की कीमत भारत में 1,800 रुपये है और स्पेक कैंडीशेल ग्रिप केस की 3,000 रुपये।

(पढ़ें: नेक्सस 5एक्स बनाम नेक्सस 6पी)

गूगल यूएसबी टाइप-सी चार्ज़र की बिक्री 1,799.99 रुपये में कर रहा है। टाइप-सी टू टाइप-सी केबल की कीमत 1,399.99 रुपये है और स्टेंडर्ड यूएसबी से टाइप-सी केबल 909.99 रुपये में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  2. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  3. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  4. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  5. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  6. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  7. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  8. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
  10. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »