गूगल मैप्स का एंड्रॉयड ऐप अब जान जाएगा कि आप कहां जाने वाले हैं

गूगल मैप्स का एंड्रॉयड ऐप अब जान जाएगा कि आप कहां जाने वाले हैं
विज्ञापन
गूगल मैप्स ऐप को 2016 का पहला बड़ा अपडेट मिलने वाला है। नए अपडेट में ड्राइविंग मोड और कई अन्य फ़ीचर शामिल होंगे।

गूगल मैप्स का एंड्रॉयड वर्ज़न 9.19 फिलहाल गूगल प्ले पर उपलब्ध नहीं है। इसे जल्द ही रोल आउट किए जाने की उम्मीद है। जो यूज़र नए फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा उत्सुक हैं, वे इसका एपीके डाउनलोड कर सकते हैं जिसे गूगल द्वारा रिलीज किया गया है।

गूगल मैप्स के अपडेट के साथ आने वाला सबसे अनोखा फ़ीचर 'स्मार्ट' ड्राइविंग मोड है जो यूज़र के लोकेशन हिस्ट्री और वेब सर्च का इस्तेमाल करके ट्रैफिक अपडेट देता है। इसके साथ गन्तव्य तक पहुंचने में लगने वाला अनुमानित समय भी बताता है। अपडेट के साथ आने वाला नया ड्राइविंग मोड फ़ीचर वैकल्पिक है। इसे होम स्क्रीन पर मौजूद शॉर्टकट से इनेबल किया जा सकता है और नेविगेशन ड्राअर से भी एक्टिवेट किया जा सकता है।

एंड्रॉयड पुलिस ने दावा किया है कि अपडेट के साथ मिलने वाले ड्राइविंग मोड में कुछ खामियां भी हैं जिस वजह इसे फ़ीचर को स्विच ऑन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। उम्मीद है कि गूगल इस अपडेट को सभी यूज़र के लिए जारी करने से पहले इन खामियों को दूर करेगी। इसलिए हम इसे फेज के आधार पर रोल आउट किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

गूगल मैप्स के नए एंड्रॉयड अपडेट में वॉयस असिस्टेंस को चालू और बंद करने के लिए ऑन-स्क्रीन ही सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसे पहले ऑडियो टोगल को ओवरफ्लो मेन्यू में शिफ्ट कर दिया गया था जिस वजह से फ़ीचर को ड्राइव करते वक्त ऑन या ऑफ करने में मुश्किल आती थी।

गूगल मैप्स के इंटरफेस में भी कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। मैनेज लोकेशन सेटिंग्स के विकल्प को टाइमलाइन सेटिंग्स में स्विच कर दिया गया है। नईसेटिंग में यूज़र यह तय कर सकते हैं कि वह क्या देखें और डेटा की खपत को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »