Pixel 9 पर Rs 21 हजार से ज्यादा की छूट, स्मार्टवॉच और TWS पर बंपर डील, शुरू हुई Google End of Year Sale

Google End of Year Sale भारत में लाइव है, जहां Pixel 10 सीरीज के साथ Pixel 9 पर सबसे ज्यादा 21,600 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Google End of Year Sale में Pixel 9 पर सबसे ज्यादा 21,600 रुपये की छूट
  • Pixel 10 सीरीज पर HDFC कार्ड EMI से इंस्टेंट कैशबैक ऑफर
  • Pixel Watch 3 और Pixel Buds Pro 2 भी डिस्काउंट में उपलब्ध

Photo Credit: Google

Google ने भारत में अपनी End of Year Sale शुरू कर दी है, जिसमें Pixel स्मार्टफोन्स के साथ-साथ कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इस सेल में लेटेस्ट Pixel 10 सीरीज को शामिल किया गया है, जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold जैसे मॉडल मौजूद हैं। इसके अलावा, Pixel Watch 3 और Pixel Buds सीरीज पर भी कीमतों में कटौती की गई है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट Pixel 9 पर दिया जा रहा है। ग्राहकों के पास इसे 21,600 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। चलिए आपको सेल और इसमें मिलने वाले डील्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Google की End of Year Sale 2025 फिलहाल लाइव है और 2 जनवरी 2026 की रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। इस दौरान Google Pixel 10 खरीदने पर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन के जरिए 7,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold पर कंपनी 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर कर रही है। Google का कहना है कि इन सभी स्मार्टफोन्स पर 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिससे महंगे प्रीमियम फोन्स खरीदना थोड़ा आसान हो जाता है।

Advertisement

Pixel 10 सीरीज के साथ-साथ पुराने मॉडल्स की कीमतों में भी अच्छी कटौती देखने को मिल रही है। Pixel 9 अब 79,999 रुपये की लॉन्च कीमत से कम होकर 58,399 रुपये में उपलब्ध है। यह लाइनअप में सबसे ज्यादा डिस्काउंट पर मिलने वाला फोन है, जिसपर ग्राहफ 21,600 रुपये की बचत कर सकते हैं।

इसके अलावा, Google Pixel 9 Pro Fold को 1,62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो इसकी शुरुआती कीमत 1,72,999 रुपये से 10,000 रुपये कम है। Pixel 9a भी इस सेल में सस्ता हुआ है और अब यह 44,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई थी।

स्मार्टफोन्स के अलावा, Google की End of Year Sale में वियरेबल्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Pixel Watch 3 की कीमत में करीब 5,000 रुपये की कटौती की गई है और यह अब 22,915 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, Pixel Buds Pro 2 की कीमत में भी लगभग 3,000 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद यह TWS ईयरबड्स 19,900 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.