Google Doodle April 19 : डॉ. वेरा गेड्रोइट्स को समर्पित है आज का गूगल डूडल

जैसे ही आज Google पर कुछ सर्च करने के लिए आप गूगल पेज खोलेंगे, आपको एक महिला की तस्वीर देखने को मिलेगी, जो कि गूगल द्वारा बनाई डॉ ग्रेड्रोइट्स की एनिमेटिड तस्वीर है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2021 10:42 IST
ख़ास बातें
  • Dr. Vera Gedroits की आज 151वीं जयंती है
  • डॉ वेरा ग्रेड्रोइट्स को रूस की पहली महिला मिल्ट्री सर्ज़न के तौर पर जाना
  • वेरा ग्रेड्रोइट्स का जन्म आज के दिन 19 अप्रैल 1870 में हुआ था
Google का आज 19 अप्रैल का डूडल Dr. Vera Gedroits को समर्पित है, जो कि रूस की पहली महिला मिल्ट्री सर्ज़न और दुनिया की पहली महिला सर्ज़न प्रोफेसर थीं। वेरा ग्रेड्रोइट्स का जन्म आज के दिन 19 अप्रैल 1870 में हुआ था। ऐसे में आज गूगल उनकी 151वीं जयंती के मौके पर खास डूडल लेकर आया है। ग्रेड्रोइट्स को सर्जन के अलावा, एक कवि व लेखिया के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने अपने जीवनकाल में सर्जरी के अलावा मेडिकल सेक्टर्स में कई अनुसंधान भी किए थे। 1931 में उन्होंने अपनी जिंदगी पर आधारित किताब 'लाइफ' की भी रचना की थी।

जैसे ही आज Google पर कुछ सर्च करने के लिए आप गूगल पेज खोलेंगे, आपको एक महिला की तस्वीर देखने को मिलेगी, जो कि गूगल द्वारा बनाई डॉ ग्रेड्रोइट्स की एनिमेटिड तस्वीर है। इसके अलावा गूगल के साथ एक एक्सरे भी देखने को मिला है, जिसके जरिए इंसानी शरीर के अंदरूनी हिस्से को देखा जा सकता है। जब आप गूगल डूडल पर क्लिक करेंगें, तो आपके सामने डॉ वेरा ग्रेड्रोइट्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आएंगी, जिसमें कई आर्टिकल्स व विकिपिडिया पेज शामिल होगा।

कहा जाता है कि डॉ वेरा ग्रेड्रोइट्स के भाई सार्गेई की मौत कुछ बीमारियों की वजह से हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का निर्णय लिया। मेडिकल की पढ़ाई के लिए वह स्विट्जरलैंड चली गईं। रूस लौटकर उन्होंने सर्ज़न के रूप में अपना करियर शुरू किया। साल 1904  में रूस और जापान के बीच हुए युद्ध के दौरान डॉ ग्रेड्रोइट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा दी थी। उन्होंने अपनी मर्जी से रेड क्रॉस अस्पताल ट्रेन में एक सर्जन के तौर पर वॉलेंटियर किया। युद्ध के एक महीने के अंदर उन्होंने  9,255 मरीज़ों का इलाज किया। बताया जाता है कि दुश्मन के खतरे के बावजूद उन्होंने रेलवे कार में जटिक पेट के ऑपरेशन किए जो कि सफल भी रहे। युद्ध में वॉलेंटियर करने के बाद उन्हें रूसी शाही परिवार के लिए सर्जन में नियुक्त किया गया। वहीं, 1929 में गेड्रोइट्स ने कीव यूनिवर्सिटी में सर्जरी के प्रोफेसर के तौर पर काम किया।

साल 1931 में डॉ वेरा ग्रेड्रोइट्स ने अपनी जीवनयात्रा को एक किताब का रूप दिया जिसका नाम है 'लाइफ' । इसके अलावा भी उन्होंने कई रिसर्च व रचनाएं की थी।

आज उनकी 151वीं जयंती है, जिसे गूगल ने अपने की अंदाज में खास बनाया है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google doodle

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.