Google ने किल किए अपने 2 पिक्सल स्मार्टफोन, जानें अगर आप पर होगा इसका असर

गूगल ने पुष्टि की है कि उसने Pixel 4 और Pixel 4 XL के लिए अंतिम OTA जारी किए हैं। इस सॉफ्टवेयर अपडेट को TP1A.221005.002.B2 कहा गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स के कैमरा बहुत अच्छे माने जाते थे
  • पिक्सल फोन्स में मिलने वाला एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस बेहतर होता है
  • गूगल ने Pixel 4 और Pixel 4 XL के लिए अंतिम OTA जारी किए हैं

इन स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को गूगल से कोई अपडेट नहीं मिलेंगे

ग्लोबल टेक कंपनी Google ने लेटेस्ट अपडेट के साथ अपने दो सबसे अधिक बिकने वाले दो स्मार्टफोन्स को किल हुई कैटेगरी में डाल दिया है। ये लगभग एक दशक पहले लॉन्च किए गए Pixel 4 और Pixel 4 XL हैं। इन स्मार्टफोन्स के कैमरा बहुत अच्छे माने जाते थे। पिक्सल फोन्स में मिलने वाला एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस बेहतर होता है। 

हालांकि, कंपनी की पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ भी समस्याएं रही हैं। लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किए गए पिक्सल 6 में बहुत से यूजर्स से सॉफ्टवेयर की समस्या बताई थी। इसके बाद गूगल ने पिक्सल 7 सीरीज के साथ यूजर्स की शिकायतों का समाधान कर दिया था। कंपनी ने पुष्टि की है कि उसने  Pixel 4 और Pixel 4 XL के लिए अंतिम OTA जारी किए हैं। इसका मतलब है कि इन स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को गूगल की ओर से आगे कोई एंड्रॉयड या सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे। कंपनी ने बताया है कि इन दोनों स्मार्टफोन की अवधि पिछले वर्ष जारी किए गए OTA अपडेट के साथ समाप्त हो गई थी। कंपनी के अंतिम सिक्योरिटी पैच जारी करने की संभावना थी और यह कर दिया गया है।
Advertisement

इस सॉफ्टवेयर अपडेट को TP1A.221005.002.B2 कहा गया है और यूजर्स इसे अपने Pixel 4 और Pixel 4 XL पर डाउनलोड कर  सकते हैं। अगर किसी यूजर को यह अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी डिवाइसेज तक इसके पहुंचने में कुछ समय लगता है। गूगल नियमित तौर पर यूजर्स को नए फीचर्स उपलब्ध कराने और डिवाइसेज की सिक्योरिटी में सुधार के लिए अपडेट जारी करती है। 

पिछले वर्ष देश में लॉन्च किए गए Google Pixel 7 के कुछ यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन के रियर कैमरा का ग्लास बिना कारण से टूटने की शिकायत की थी। यूजर्स का कहना था कि Google Pixel 7 का कैमरा गिरने या टकराने के बिना टूट रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा था कि इसका कारण फोन के मैटेरियल में कमी है। Google ने कथित तौर पर एक यूजर को स्मार्टफोन रिप्लेस करने की पेशकश की थी। हालांकि, यह समस्या कंपनी के स्मार्टफोन की इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में भी हो रही थी। रियर कैमरा का ग्लास टूटने को लेकर Google Pixel 7 के कुछ कस्टमर्स ने Reddit और Twitter पर शिकायत की थी। हालांकि, कंपनी ने इस समस्या के बड़े स्तर पर होने को स्वीकार नहीं किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Google, Security, Update, Market, Pixel, Android, Camera, Users, Devices, Purchase

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.