• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Gionee F3 Pro Launched: iPhone और Xiaomi फोन की याद दिलाएगा 2 डिस्प्ले वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, जानें कीमत

Gionee F3 Pro Launched: iPhone और Xiaomi फोन की याद दिलाएगा 2 डिस्प्ले वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, जानें कीमत

Gionee ने चीन में F3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसके एकमात्र 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 1,399 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) है।

Gionee F3 Pro Launched: iPhone और Xiaomi फोन की याद दिलाएगा 2 डिस्प्ले वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, जानें कीमत

Gionee F3 Pro की कीमत कथित तौर पर 1,399 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • चीन में लॉन्च हुआ Gionee F3 Pro स्मार्टफोन
  • इसमें Unisoc T610 चिपसेट, 8GB रैम और 3,900mAh बैटरी शामिल है
  • चीन में इसकी कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) है
विज्ञापन
Gionee ने लंबे समय से अपने पोर्टफोलियो में नए डिवाइस नहीं जोड़े थे, लेकिन अब कंपनी ने कथित तौर पर चीन में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो आपको पहली नजर में Apple iPhone और साथ ही Xiaomi के Mi 11 Ultra की याद दिलाएगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि स्मार्टफोन में फ्रंट में आईफोन के समान नॉच और बैक में एक बड़े चौकोर कैमरा मॉड्यूल में एक छोटा सेकंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इस Gionee स्मार्टफोन का नाम F3 Pro है, जिसमें 6.5-इंच के डिस्प्ले के साथ Unisoc T610 चिपसेट, 8GB रैम और 3,900mAh बैटरी मिलती है।

MyDrivers के अनुसार, Gionee ने चीन में F3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसके एकमात्र 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 1,399 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) है। रिपोर्ट कहती है कि स्मार्टफोन चीन में कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। फिलहाल, इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

डिजाइन की बात करें, तो Gionee F3 Pro में फ्रंट में एक Apple iPhone 14 के समान नॉच मिलता है, जिसमें फ्रंट कैमरा सेट किया गया है। इसका बैक आपको Xiaomi Mi 11 Ultra की याद दिलाएगा। इसमें बड़ा चौकोर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दाईं ओर तीन कैमरा सेंसर और बाईं ओर एक छोटा सेकंडरी डिस्प्ले शामिल है। इसका फ्रेम भी आईफोन की तरह फ्लैट है। वहीं, कैमरा लेआउट भी Apple iPhone Pro सीरीज से मिलता जुलता है।

सेकंडरी डिस्प्ले में कुछ अहम डिटेल्स देखी जा सकती है, जैसे क्लॉक, कॉल और SMS अलर्ट्स और थर्ड-पार्टी ऐप्स के नोटिफिकेशन्स।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Gionee F3 Pro में 6.5-इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें Unisoc T610 चिपसेट शामिल है और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए हैं। रिपोर्ट कहती है कि कंपनी का दावा है कि डिवाइस को बुजुर्गों के लिए डिजाइन किया गया है।

स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस आता है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि यह किस Android वर्जन पर चलता है। रियर कैमरा सेटअप में 21-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंक के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

Gionee F3 Pro में 3,900mAh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो 10W की स्लो चार्जिंग सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.5-inch
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा21-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3900 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gionee F3 Pro, Gionee F3 Pro Specifications
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »