जियोनी एस9 और एस9टी स्मार्टफोन आज होंगे लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 नवंबर 2016 10:46 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी एस9 व एस9टी में रियर पर 13 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल हो सकता है
  • जियोनी एस9टी स्मार्टफोन एस9से 34 ग्राम ज्यादा भारी होगा
  • दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं
चीन की स्मार्टफोन निर्माता जियोनी मंगलवार को चीन में एस9व एस9टी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। चीन में आयोजित होने वाले एक इवेंट में इन दोनों फोन को भारतीय समयानुसार 4.30 बजे पेश किया जाएगा। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इन स्मार्टफोन को 15 नवंबर को लॉन्च करने की जानकारी साझा की थी। इन दोनों स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत इनका डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आना है। इन दोनों स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर पहले ही लिस्ट किया जा चुका है।

हालांकि, जियोनी एस9 व एस9 टी के अधिकतर फ़ीचर पहले ही लीक हो चुके हैं। लेकिन लगता है कि इन स्मार्टफोन का कैमरा पैनल लोगों को आकर्षित करेगा। जियोनी एस9 की लीक तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में रियर पर दिया गया कैमरा पैनल वर्टिकल शेप में है और यह बीचोंबीच में होगा। दोनों ही स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल रियर सेंसर होने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल होगा।
Advertisement

टीना पर हुई लिस्टिंग के अनुसार, जियोनी एस9 में 5.5 इंच फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले होगा जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इस स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी और वाई-फाई जैसे फ़ीचर होंगे।

वहीं जियोनी एस9टी में भी यही स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है लेकिन इसमें 2 गीगाहर्टज़ पर चलने वाला तेज प्रोसेसर दियाजा सकता है। जियोनी एस9टी स्मार्टफोन एस9 टी से थोड़ा भारी होगा और इसका वज़न 200.8 ग्राम हो सकता है। एस9 का वज़न 166.5 ग्राम होने की उम्मीद है। इन दोनों फोन का डाइमेंशन 154.2x76.4x7.4 मिलीमीटर होगा।
Advertisement

इन दोनों डिवाइस को सिल्वर, गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत व उपलब्धता जानने के लिए हमें आधिकारिक लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee, Gionee launch event, Gionee s9, Gionee s9t
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.