डुअल रियर कैमरे वाला जियोनी एस9 15 नवंबर को होगा लॉन्च

डुअल रियर कैमरे वाला जियोनी एस9 15 नवंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • जियोनी एस9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • यह फोन 15 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
जियोनी एस9 स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है। अब कंपनी ने अपने अगले स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बारे में जानकारी दी है। जियोनी ने अपने एस9 स्मार्टफोन की टीज़र तस्वीर जारी कर दी है।

कंपनी ने चीन की सोशल मी़डिया वेबसाइट वीबो पर इस स्मार्टफोन की वीडियो टीज़र तस्वीर जारी की। इसके साथ ही ऐलान किया कि जियोनी एस9 स्मार्टफोन 15 नवंबर को लॉन्च होगा। टीज़र तस्वीर में स्मार्टफोन के रियर पर एक डुअल कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। इस मॉड्यूल के नीचे जियोनी का जाना-पहचाना लोगो है।

इससे पहले इसी हफ्ते जियोनी एस9 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल व एक 5 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।
 

इसके अलावा फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज (एक्सपेंडेबल 128 जीबी तक) दी जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक जियोनी एस9 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर एमिगो ओएस 3.2 स्किन होगी। यह हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आएगा। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर व 3000 एमएएच की बैटरी होगी। इस फोन को सिल्वक, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं।

बता दें कि ये सभी स्पेसिफिकेशन लिस्टिंग पर आधारित हैं और इस बारे में आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय मिलने की उम्मीद है।

इस बीच कंपनी द्वारा तेज प्रोसेसर से लैस जियोनी एस9टी स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। यह प्रोसेसर 2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलेगा। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन एस9 जैसे ही होंगे। इस स्मार्टफोन का वज़न 200.8 ग्राम जबकि डाइमेंशन 154.2x76.4x7.4 मिलीमीटर हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »