जियोनी पायनियर पी5 मिनी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016 18:42 IST
जियोनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन पायनियर पी5 मिनी लॉन्च कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह फोन 5,349 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन रेड, ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, यलो और गोल्ड कलरर वेरिएंट में मिलेगा।

जियोनी ने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले नाइजीरिया में पी5 मिनी नाम से लॉन्च किया था। भारत ऐसा दूसरा देश है जहां इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हुई है। हालांकि भारत में इसे पायनियर पी5 मिनी के नाम से पेश किया गया है। जियोनी का यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर एमिगो 3.1 स्किन दी गई है।
Advertisement

जियोनी पायनियर पी5 मिनी स्मार्टफोन में 4.5 एफडब्ल्यूवीजीए ऑन-सेल डिस्पले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगह्रट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और रैम 1 जीबी है। स्मार्टफोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो जियोनी पायनियर पी5 मिनी में फ्लैश के साथ 5 मेगापक्सल रियर कैमरा है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरा ऐप में जियो-टैगिंग, स्कैन, जीआईएफ, पैनोरमा, फेस ब्यूटी, पिक नोट जैसे फीचर हैं। पी5 मिनी में 1850 एमएएच लीथियम-आयन बैटरी है जिसके स्टैंडबाय पर 277 घंटे और 2जी नेटवर्क पर 18.5 घंटे जबकि 3जी नेटवर्क पर 9.25 घंटे टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 132x66x9.1 मिलीमीटर और वजन 153 ग्राम है।
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी की तो यह डुअल-सिम स्मार्टफोन 3जी, ब्लूटूथ वी4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस सपोर्ट करता है। इसके अलावा पायनियर पी5 मिनी स्मार्ट गेस्चर, मूड कार्ड, जीस्टोर, ईको मोड, एमी लॉकर, चाइल्ड मोड जैसे फीचर से लैस है। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जी-सेंसर, ई-कंपास, मोशन सेंसर भी हैं। इसके साथ ही फोन में जियोनी जेंडर, व्हाट्सऐप, फेसबुक, बैटरी डॉक्टर, 360 सिक्योरिटी लाइट, क्लीन मास्टर, टचपल 2015 जैसे ऐप प्र-इंस्टॉल आते हैं।
Advertisement

इसी हफ्ते जियोनी ने पायनियर पी5एल बजट स्मार्टफोन 8,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। जियोनी पायनियर पी5एल स्मार्टफोन में (1280 × 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। जिसके ऊपर एमियो यूआई 3.1 स्किन दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , gionee, gionee mobile, gionee pioneer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.