जियोनी स्मार्टफोन के साथ Reliance Jio दे रही है 60 जीबी डेटा, पेटीएम कैशबैक का भी है ऑफर

जियोनी इंडिया ने अपने प्रशंसकों के लिए कई ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन पर ऑफर देने के लिए रिलायंस जियो और पेटीएम के साथ साझेदारी की है। कई जियोनी स्मार्टफोन ऑफर के साथ आ रहे हैं। वहीं, Reliance Jio की ओर 60 जीबी तक मुफ्त 4जी डेटा मिल रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जून 2017 12:00 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी इंडिया ने अपने प्रशंसकों के लिए कई ऑफर पेश किए हैं
  • स्मार्टफोन पर ऑफर देने के लिए रिलायंस जियो और पेटीएम के साथ साझेदारी
  • कई जियोनी स्मार्टफोन ऑफर के साथ आ रहे हैं
जियोनी इंडिया ने अपने प्रशंसकों के लिए कई ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन पर ऑफर देने के लिए रिलायंस जियो और पेटीएम के साथ साझेदारी की है। कई जियोनी स्मार्टफोन ऑफर के साथ आ रहे हैं। वहीं, Reliance Jio की ओर 60 जीबी तक मुफ्त 4जी डेटा मिल रहा है। पेटीएम मॉल ऐप से 700 रुपये या ज्यादा की खरीदारी करने पर सर्वाधिक 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

शुरुआत ‘जियो-जियोनी एडिशनल डेटा’ ऑफर से करते हैं। 16 जून के बाद खरीदे गए चुनिंदा जियोनी स्मार्टफोन के साथ यूज़र को अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, जियोनी पायनियर पी5एल या जियोनी पी7 खरीदने वाले ग्राहकों को हर रीचार्ज पर अतिरिक्त 2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसी तरह से Gionee Elife S6, Gionee Elife S7, Gionee Marathon M5, Gionee S Plus, Gionee S6s, Gionee F103 Pro, Gionee Marathon M5 lite CDMA, Gionee Marathon M4 , Marathon M5 Lite, Gionee P7 Max और Gionee F103 के ग्राहकों को हर रीचार्ज पर अतिरिक्त 5 जीबी डेटा मिलेगा।

जियोनी ए1, जियोनी मैराथन एम5 प्लस, जियोनी एस6 प्रो और जियोनी ईलाइफ ई8 यूज़र को हर रीचार्ज के साथ 10 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इन स्मार्टफोन के साथ 31 मार्च 2018 तक सर्वाधिक 6 बार रीचार्ज करके अतिरिक्त छूट हासिल की जा सकती है। इसके लिए कम से 309 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराना पड़ेगा। इसका मतलब है कि Gionee A1, Gionee M5 Plus, Gionee S6 Pro और Gionee Elife E8 के ग्राहक रिलायंस जियो की ओर से सर्वाधिक 60 जीबी डेटा पाएंगे।

इसके अलावा जियोनी ने अपने स्मार्टफोन की खरीदारी पर कैशबैक ऑफर के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है। जियोनी ए1 या पी7 मैक्स की खरीदारी 250 रुपये के दो कैशबैक वाउचर मिलेगा। हर वाउचर पाने के लिए ग्राहकों को पेटीएम वॉलेट से कम से कम 350 रुपये की खरीदारी करने पर 250 रुपये कैशबैक वाउचर मिलेगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  4. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  3. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  5. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  6. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  9. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  10. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.