Gionee Max दमदार बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत महज 5,999 रुपये

जैसे कि हमने बताया Gionee Max स्मार्टफोन सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है। इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 अगस्त 2020 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Gionee Max सिंगल कॉन्फिग्रेशन के साथ आया है
  • जियोनी मैक्स में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे
  • फोन की सेल 31 अगस्त से Flipkart पर शुरू होगी

Gionee Max में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Gionee Max स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के साथ Gionee ने साल भर के बाद भारतीय बाज़ार में एंट्री मारी है। जियोनी मैक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी से लैस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। इस फोन में आपको सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन प्राप्त होगा। हालांकि, रंगों के मामले में आपको तीन विकल्प मिलेंगे। जियोनी मैक्स में थोड़े मोटे बेजल्स दिए गए हैं, जिनके इस प्राइज़ रेंज में होने की उम्मीद दी जा सकती है। इसके अलावा, फ्रंट स्क्रीन पर सेल्फी कैमरा के लिए यू आकार का नॉच दिया गया है।  
 

Gionee Max price in India, availability

जैसे कि हमने बताया Gionee Max स्मार्टफोन सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है। इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये तय की गई है। वहीं, रंगों के मामले में आपको तीन विकल्प मिल जाएंगे, वह विकल्प हैं ब्लैक, रेड और रॉयल ब्लू। जियोनी मैक्स की सेल Flipkart के माध्यम से 31 अगस्त को शुरू होगी।
Advertisement
 

Gionee Max specifications

जियोनी मैक्स डुअल-सिम (नैनो) के साथ आता है, जो कि एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। 6.1-इंच का एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा, यह ऑक्टा-कोर Unisoc 9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 2 जीबी रैम मिलेगा। फोटो के लिए जियोनी मैक्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो कि डेप्थ सेंसर के साथ स्थित है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो यू शेप्ड नॉच में स्थित है।

जियोनी मैक्स 32 जीबी स्टोरेज से लैस है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट 256 जीबी तक मिलेगा। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है, जिसमें आपको रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट प्राप्त होगा। कनेक्टिविटी के लिए जियोनी मैक्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीअस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मौजूद है। इसमें आपको प्रोक्सिमिटी सेंसर और जी सेंसर मिलेगा।148x70.9x10.75mm इस फोन का भार 185 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.