जियोनी एम2017 में है 7000 एमएएच की बैटरी, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2016 11:30 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी एम2017 में 7000 एमएच की बैटरी है
  • इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
जियोनी ने एम सीरीज़ में आधिकारिक तौर पर अपना नया स्मार्टफोन एम2017 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 चीनी युआन (करीब 68,400 रुपये) से शुरु होती है। टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 चीनी युआन (करीब 1,66,000 रुपये) है। फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है लेकिन जियोनी की वेबसाइट पहले ही 'फुली बुक्ड' विकल्प दिखा रही है। अभी फोन की उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इसके साथ ही चीन के बाहर फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

इस स्मार्टफोन की सबसे ख़ास बात है 7000 एमएएच की बैटरी। जियोनी एम2017 में 3500 एमएएच की दो बैटरी दी गईं हैं। बैटरी क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन से 25.89 घंटे तक का टॉक टाइम और 915.42 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा।
Advertisement

इस फोन में 2560 x 1440 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का 5.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जो कर्व्ड किनारे, सैफायर ग्लास और 518 स्क्रीन डेनसिटी के साथ आता है। इस फोन में 1.95 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम है। यह फोन 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं मिलेगा। जियोनी के इस फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं मिलेगा।

बात करें कैमरे की तो, जियोनी एम2017 में 2 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी लेने के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट शूटर है।
Advertisement

एम2017 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एमिगो 3.5 यूआई स्किन दी गई है। फोन में आगे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 155.2 x 77.6 x 10.78 मिलीमीटर है और इसका वज़न 238 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फ़ीचर हैं। फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.