Gionee A1 Plus और Gionee A1 Lite की कीमत में भारी कटौती, साथ में जियो ऑफर भी

जियोनी ने भी क्रिसमस और नए साल के मौके पर अपने दो स्मार्टफोन में कटौती का ऐलान किया है। जियोनी की ए सीरीज़ के दो सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन ए1 प्लस और ए1 लाइट पर छूट मिल रही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2017 17:22 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी ए1 प्लस को अब 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • जियोनी ए1 लाइट 13,999 रुपये में मिलेगा
  • इन दोनों फोन के साथ बंडल डेटा ऑफर भी हैं
जियोनी ने भी क्रिसमस और नए साल के मौके पर अपने दो स्मार्टफोन में कटौती का ऐलान किया है। जियोनी की ए सीरीज़ के दो सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन ए1 प्लस और ए1 लाइट पर छूट मिल रही है। जियोनी इंडिया ने घोषणा की है कि Gionee A1 Plus और Gionee A1 Lite की कीमत में क्रमशः 3,000 रुपये और 1,000 रुपये की कटौती  की गई है। बता दें कि जियोनी के ये दोनों स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए मिलते हैं।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जियोनी ए1 प्लस को अब 26,999 रुपये की जगह 3,000 रुपये की छूट के साथ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, जियोनी ए1 लाइट अब 1,000 रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कंपनी ने ए1 लाइट के लिए पेटीएम और जियो के साथ बंडल ऑफर देने के लिए साझेदारी की है। नए और मौज़ूदा एयरटेल ग्राहकों को ए1 लाइट खरीदने 1 जीबी या उससे ज़्यादा के रीचार्ज पर 6 महीने के लिए हर बार 10 जीबी डेटा मिलेगा।

बात करें जियोनी ए1 प्लस खरीदने वाले ग्राहको की तो उन्हें, 309 रुपये के 6 रीचार्ज पर 10 जीबी के हिसाब से कुल 60 जीबी डेटा मिलेगा। ए1 लाइट और ए1 प्लस दोनों स्मार्टफोन पर 2 PayTM कैशबैक वाउचर कोड इस्तेमाल करने पर कम से कम 350 रुपये की खरीदरी पर 250 रुपये कैशबैक मिलेगा। दोनों हैंडसेट ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

जियोनी ए1 प्लस को इसी साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। जियोनी ए1 प्लस में 1080x1920 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 6 इंच फुलएचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी25 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 4 जीबी है। फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 आधारित एमिगो 4 पर चलता है।
Advertisement

अगस्त में लॉन्च हुआ जियोनी ए1 लाइट एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित एमिगो ओएस 4.0 पर चलता है। इस फोन में एक 5.3 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6753वी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली टी-720 जीपीयू और 3 जीबी रैम है। हैंडसेट में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जियोनी ए1 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है जो सॉफ्ट एलईडी फ्लैश के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक 4000 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Bulky and tough to handle
  • Average camera performance
  • Confusing custom UI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.