जियोनी ए1 भारत में लॉन्च, 4010 एमएएच की बैटरी और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 21 मार्च 2017 14:20 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अभी हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है
  • जानकारी दी गई है कि हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 31 मार्च से शुरू होगी
  • जियोनी ए1 में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने मंगलवार को भारत में अपनी ए-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन जियोनी ए1 को लॉन्च किया। कंपनी ने अभी हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है और ना ही इसकी उपलब्धता के बारे में बताया गया है। जानकारी दी गई है कि हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 31 मार्च से शुरू होगी।

याद रहे कि जियोनी ए1 को जियोनी ए1 प्लस के साथ मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था। कंपनी का दावा है कि यह फोन शानदार बैटरी लाइफ और बेहतर सेल्फी फोटोग्राफी के लिए जाना जाएगा।

दावों के मुताबिक, जियोनी ए1 में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने अपने नए 18 वॉट के अल्ट्राफास्ट चार्जर के बारे में बताया है। दावा किया गया है कि इसकी मदद से बैटरी 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी।

जियोनी ए1 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप चाहें तो 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका डाइमेंशन 154.5x76.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive battery life
  • Android 7.0 Nougat
  • Bad
  • Slightly bulky
  • Heating issues
  • Camera needs improvements
  • Too much bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.