Samsung Galaxy A31 में हो सकता है यह प्रोसेसर

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच होने का दावा है। अगर यह सही जानकारी है तो Samsung Galaxy A30 की तुलना में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 5 मार्च 2020 13:46 IST
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर से लैस हो सकता है सैमसंग का यह फोन
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 को हाल ही मिला था वाई-फाई सर्टिफिकेशन
  • Samsung Galaxy A31 को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं
Samsung Galaxy A31 को हाल ही में वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। अब इस फोन के कथित स्पेसिफिकेशन Geekbench से सामने आए हैं। Samsung के इस स्मार्टफोन के बारे में सबसे पहले जानकारी नवंबर 2019 में मिली थी। इस दौरान गैलेक्सी ए सीरीज़ के कई फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। अभी Samsung ने गैलेक्सी ए31 को लॉन्च करने के संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन कई रिपोर्ट्स यही इशारे करते हैं कि यह सैमसंग फोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।

Geekbench साइट पर SM-A315F मॉडल नंबर वाले फोन की लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें 4 जीबी रैम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक चिपसेट है। यहां पर MT6768V/CA मॉडल नंबर का ज़िक्र है। इस प्रोसेसर की बेस फ्रिक्वेंसी 1.7 गीगाहर्ट्ज़ है। माना जा रहा है कि यह प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो पी65 है जिसे 2019 के मध्य में रिलीज किया जाएगा।

इतना तो साफ है कि हम Samsung Galaxy A31 के कथित लॉन्च के बेहद ही करीब आ गए हैं। वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर सैमसंग गैलेक्सी ए31 हैंडसेट के लिए SM-A315F/DS मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। यही मॉडल नंबर Geekbench पर भी लिस्ट हुआ है।

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए31 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। अगर यह सही जानकारी है तो Samsung Galaxy A30 की तुलना में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। यह फोन 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आया था। कुछ रिपोर्ट्स में सैमसंग गैलेक्सी ए31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का ज़िक्र था। दावा किया गया था कि फोन के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एक मैक्रो कैमरा होगा।
Advertisement

नवंबर महीने जब सैमसंग गैलेक्सी एम31 के साथ Samsung Galaxy A11 और Samsung Galaxy A41 के बारे मे भी जानकारी लीक हुई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.