251 रुपये में स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी को समन

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2016 12:55 IST
ख़ास बातें
  • 251 रुपये में स्मार्टफोन बनाने वाली रिंगिंग बेल्स को समन
  • दो करोड़ रुपये के चैक बाउंस मामले में दिया गया है समन
  • सुनवाई के लिये 28 अप्रैल की तारीख मुकर्रर
दिल्ली की एक अदालत ने दो करोड़ रुपये के चैक बाउंस मामले में स्मार्टफोन फ्रीडम 251 बनाने वालों को तलब किया है। स्मार्टफोन फ्रीडम 251 के बारे में दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे सस्ता फोन है।

अदालत ने निजी कंपनी मेसर्स आर्यन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर मेसर्स रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड (आरबीपीएल), उसके प्रबंध निदेशक मोहित गोयल तथा उसके निदेशक अनमोल गोयल तथा सुमित गोयल एवं सीईओ धारणा गोयल तथा अध्यक्ष अशोक चड्डा को तलब किया है।

अपने आदेश में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवारिया ने रेखांकित किया कि चैक बाउंस होने के बाद आरोपी को कानूनी नोटिस भेजा गया लेकिन वे भुगतान करने में विफल रहे। अदालत ने कहा, ‘आरोपियों को तलब करने के लिये काफी सामग्री उपलब्ध है, इसीलिए प्रथम दृष्ट्या नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत दंड का मामला बनता है।’

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिये 28 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपनी देनदारी को चुकाने के लिये शिकायकर्ता कंपनी एआईपीएल के पक्ष चैक जारी किया था। हालांकि 28 अक्टूबर को बैंक ने ‘अपर्याप्त कोष’ होने के कारण चैक को लौटा दिया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Freedom 251, Freedom 251 smartphone, Ringing bells
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.